फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM CARES Coronavirus Lockdown Live Updates: Narendra Modi expressed gratitude to those who contributed in Fund

PM CARES: पीएम मोदी ने जताया योगदान देने वालों का आभार, कहा- सामूहिक ताकत दिलाएगी जीत

Tue, 31 Mar 2020 09:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 31 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
PM CARES Coronavirus Lockdown Live Updates: Narendra Modi expressed gratitude to those who contributed in Fund
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए गठित ‘आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ में योगदान के लिए उद्योगपतियों, खिलाड़ियों, फिल्मी कलाकारों, सार्वजिनक क्षेत्र की कंपनियों, मीडियाकर्मियों और आम लोगों का आभार प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि कोरोना से युद्ध में देश की यही सामूहिक ताकत जीत दिलाएगी ।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि पीएम केयर्स फंड में समाज के हर वर्ग के लोगों ने योगदान दिया है। लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने के लिए दिया है। उन्होंने कहा, ‘कोरोना से लड़ने के लिए हर क्षेत्र के लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। देश की यही सामूहिक ताकत है, जो इस लड़ाई में जीत दिलाएगी। 
विज्ञापन


कोष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियां न केवल भारत के विकास की गति को आगे बढ़ा रही हैं बल्कि कोविड-19 के संकट के समय देश का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए भी योगदान कर रहीं हैं । तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग के कर्मचारियों को दो दिनों का वेतन देने के लिए विशेष धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने उद्योगपति मुकेश एवं नीता अंबानी तथा सुनील भारती मित्तल को धन्यवाद दिया और कहा कि इस मानवीय प्रयासों में इन समूहों के योगदान से काफी भारतीयों को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सिने अभिनेता राष्ट्र के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगदान दे रहे हैं । वे जागरुकता फैलाने में भी शामिल रहे हैं, साथ ही पीएम केयर्स में भी योगदान दे रहे हैं ।

उन्होंने इस संबंध में नाना पाटेकर, अजय देवगन, आर्यन कार्तिक, शिल्पा शेट्टी, बादशाह, रणवीर शौरी आदि को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे कोरोना वायरस को परास्त करने में शोध कार्य को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी । 


कोरोना से लड़ाई में खिलाड़ियों के योगदान का जिक्र करते हुए पीए मोदी ने कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे कठिन परिश्रम करने वाले खिलाड़ी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे हैं । पीएम मोदी ने कहा कि जब भी देश सेवा की बात सामने आती है, तब योगगुरू रामदेव जी हमेशा आगे रहते हैं। कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में इस योगदान के लिए आपका बहुत-बहुत आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed