{"_id":"5b240eb54f1c1bb26e8b8457","slug":"pm-10-at-hazardous-level-from-66-hours-in-delhi-ncr-26-flights-canceled-in-punjab-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में 66 घंटे से खतरनाक स्तर पर पीएम 10, पंजाब हरियाणा में रद्द करनी पड़ी 26 उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली-एनसीआर में 66 घंटे से खतरनाक स्तर पर पीएम 10, पंजाब हरियाणा में रद्द करनी पड़ी 26 उड़ानें
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने को कुछ इस तरह खुद को बचाकर निकलतीं युवतियां। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की वायु गुणवत्ता चौथे दिन लगातार खराब स्तर पर रही। धूल प्रदूषण बरकरार है, लेकिन गनीमत है कि आसमान से धुंध छंट रही है। पंजाब और हरियाणा में धुंध छाए रहने से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है, दोनों राज्यों में कम दृश्यता के कारण शुक्रवार को 26 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बृहस्पतिवार को 30 उड़ानें रद्द हुई थीं।
मौमस विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों यानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 16 से 18 जून के बीच बारिश हो सकती है। हवा की दिशा बदलने और रफ्तार घटने से लोगों को राहत मिल सकती है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी और आसपास बारिश से गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन बारिश के साथ पीली मिट्टी भी बरसी, जो सड़कों पर जमा हो गई। वहीं, हिमाचल में धूल का गुबार दूसरे दिन भी छाया रहा। शुक्रवार को मंडी में सीएम जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। पालमपुर में लैंडिंग करवानी पड़ी। दिल्ली से शिमला के लिए दूसरे दिन भी हवाई उड़ान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली में तीसरे दिन लगातार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 यानी गहरे लाल रंग की श्रेणी में दर्ज हुआ। आस-पास शहरों का भी यही हाल है। पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 बेहद धीमी गति से दो गुना अधिक स्तर पर दर्ज हुआ। पीएम 10 का स्तर लगातार 66 घंटे तक तक आपात स्तर यानी 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के ऊपर रहा।
आज आंधी की संभावना
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और राजस्थान में शनिवार को धूल भरी आंधी आने की आशंका मौसम विभाग ने जाहिर की है।
दो से तीन में साफ हो जाएगी हवा
बुधवार के मुकाबले शुक्रवार को वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार है। धुंध और धूल की परत काफी हल्की हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के वैज्ञानिक गुफरान बेग ने कहा कि तेज गति वाली हवा के कारण उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन के भीतर इसमें सुधार हो जाएगा। सफर ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिन हवा में पर्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में रह सकते हैं।
हवा में सात गुना ज्यादा रहा पीएम-10
हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की हवा में पर्टिकुलेट मैटर के स्तर में बेहद धीमी गति से गिरावट हो रही है। बावजूद इसके दिनभर पीएम 10 अपने सामान्य मानक से करीब 7 गुना ज्यादा रहा। पीएम 2.5 तीन गुना ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पीएम 10 का सामान्य मानक 100 और पीएम 2.5 का सामान्य मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है।
साधारण मास्क पर न करें भरोसा
सफर ने कहा है कि लोग घरों से बाहर न निकलें और खिड़की दरवाजे बंद रखें। एन-95 या पी-100 के अलावा किसी मास्क पर भरोसा न करें। यदि सुबह-शाम सैर पर जाते हों तो ना जाएं।
दिल्ली एनसीआर
शाम को हुआ वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
सुबह 6 बजे
पीएम 10 था 815 और पीएम 2.5 रहा 181.3 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर
दोपहर 12 बजे
पीएम 10 रहा 803.7, पीएम 2.5 रहा 174.5 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर
शाम 6 बजे
पीएम 10 था 635.3, पीएम रहा 2.5 162.4 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर
चार दिन विभिन्न शहरों की एक्यूआई स्थिति
शहर शुक्रवार बृहस्पतिवार बुधवार मंगलवार
दिल्ली 447 431 445 296
गुरुग्राम 474 485 488 308
ग्रेटर नोएडा 473 500 500 --
नोएडा 382 390 340 342
गाजियाबाद 482 384 353 333
(नोट - विभिन्न शहरों का एक्यूआई स्रोत सीपीसीबी है। विभिन्न शहरों में एक्यूआई बहुत खराब (301-400) और गंभीर (401-500) स्थिति में रिकॉर्ड हुआ।)