फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plane Crash: Boeing takes shortcuts in making 787 Dreamliner jet; US Engineer also expressed apprehension

Plane Crash: '787 ड्रीमलाइनर जेट बनाने में शॉर्टकट अपनाती है बोइंग'; इंजीनियर ने भी जताई थी हादसे की आशंका

Fri, 13 Jun 2025 06:22 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Jun 2025 06:22 AM IST
सार

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में परिचालन संबंधी कुछ समस्याएं पहले भी रही हैं पर अहमदाबाद का हादसा सबसे ज्यादा भयावह है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डाटाबेस के मुताबिक, ड्रीमलाइनर से जुड़ी पिछली कुछ घटनाओं में कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, अपने 737 मैक्स विमान से जुड़े दो हादसों को लेकर बोइंग को कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त बोइंग के ड्रीमलाइनर विमान की निर्माता कंपनी के ही इंजीनियर ने पूर्व में दावा किया था कि मुख्य हिस्से को जोड़ने में उचित तरीका नहीं अपनाया गया है। इससे कुछ हजार उड़ानों के बाद यह विमान बीच से टूट सकता है। बोइंग में इंजीनियर रहे सैम सालेहपोर का आरोप था कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जेट बनाने में शॉर्टकट अपनाती है। विमान के हिस्से अलग से बनाती है, फिर इन्हें जोड़ती है। इस कारण इसमें कई गैप आ जाते हैं, जो उसकी उम्र तो घटाते ही हैं, सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा भी उत्पन्न करते हैं। बोइंग इंजीनियर की आशंका के बाद अप्रैल, 2024 में अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि इन दावों की जांच हो रही है। तब बोइंग ने कहा था, ड्रीमलाइनर की सुरक्षा के व्यापक परीक्षण में सुनिश्चित किया गया है कि उड़ान की तत्काल सुरक्षा जैसा कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में परिचालन संबंधी कुछ समस्याएं पहले भी रही हैं पर अहमदाबाद का हादसा सबसे ज्यादा भयावह है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डाटाबेस के मुताबिक, ड्रीमलाइनर से जुड़ी पिछली कुछ घटनाओं में कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, अपने 737 मैक्स विमान से जुड़े दो हादसों को लेकर बोइंग को कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। 2018 और 2019 में हुए इन हादसों में 346 लोग मारे गए थे। जनवरी, 2024 में अलास्का एयरलाइंस की उड़ान के दौरान 737 मैक्स 9 विमान में छेद होने की घटना भी काफी सुर्खियों में रही थी, जिसमें यात्रियों को तेजी से आती हवाओं के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। बोइंग ने इन हादसों की आपराधिक जिम्मेदारी लेने से बचने के लिए हाल में अमेरिकी सरकार के साथ कोर्ट के बाहर समझौता किया है। हालांकि इसे अभी न्यायाधीश की तरफ से अनुमोदित किया जाना बाकी है। पीड़ितों के परिजन इस सौदे का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ाने पर निवेश की जतानी होगी प्रतिबद्धता
न्याय विभाग के साथ सौदे के तहत बोइंग दोनों हादसों में आपराधिक जिम्मेदारी लेने से तो बच जाएगी, पर उसे स्वीकार करना होगा कि उसने संघीय निगरानी में बाधा डाली है। उसे जुर्माना भरना होगा, पीड़ितों के परिवारों को क्षतिपूर्ति के लिए एक कोष में योगदान देना होगा। प्रतिबद्धता जतानी होगी कि सुरक्षा व गुणवत्ता कार्यक्रमों में निवेश करेगी। सुरक्षा संबंधी मुद्दों के कारण बोइंग के सीईओ डेव कैलहॉन इस्तीफा दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा- विमान की उड़ान के लिए सही ढंग से नहीं हुई थी तैयारी

विज्ञापन

सुर्खियों में  रही घटनाएं

  • 24 जनवरी, 2025 : यूनाइटेड एयरलाइंस का बोइंग 787-8 विमान कोट डी आइवर से गुजर रहा था जब दोनों इनर्शियल रेफरेंस यूनिट (आईआरयू) में खराबी से ऊंचाई पर उड़ान भरने में दिक्कत आई। विमान को तेजी से नीचे लाया गया। इस दौरान 38 लोग घायल हो गए। हालांकि, विमान सुरक्षित नाइजीरिया के लागोस लौट आया।
  • 18 जून, 2021 : हीथ्रो एयरपोर्ट पर पार्किंग में ब्रिटिश एयरवेज 787-8 के नोज जमीन से टकराने से काफी नुकसान पहुंचा। सह-पायलट व कार्गो क्रू को मामूली चोटें आईं, पर बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

2019 से ही जांच के दायरे में : सुरक्षा और निर्माण खामियों को लेकर हमेशा सवाल

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की खासियत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और ईंधन बचाने में सक्षम होना है, पर हमेशा वह विवादों के घेरे में रहा है। इसमें सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। यही नहीं, कई बार उत्पादन गुणवत्ता संबंधी खामियां भी सामने आई हैं। अहमदाबाद हादसे ने इस पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं...

  • बोइंग का नॉर्थ चार्ल्सटन प्लांट गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी मुद्दों को लेकर 2019 से ही जांच के दायरे में है। मसलन, सीटें ढीली-ढाली होना, नट-बोल्ट पूरी तरह से न कसे जाना और फ्यूल-लाइन क्लैंप असुरक्षित होना। इसका विनिर्माण स्वीकार्य मानकों से काफी नीचे बताया जा चुका है।
  • बोइंग की मुश्किलें पिछले साल अक्तूबर में तब और बढ़ गईं, जब इतालवी जांच अधिकारियों ने पाया कि दो एयरोस्पेस आपूर्तिकर्ताओं ने 787 के निर्माण में इस्तेमाल के लिए घटिया स्तर की टाइटेनियम और एल्युमीनियम मिश्र धातु की आपूर्ति की थी। इससे विमानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
  • 787 ड्रीमलाइनर परिवार के पहले संस्करण बोइंग 787-8 को आधिकारिक तौर पर 2004 में लॉन्च किया गया। पहली उड़ान 15 दिसंबर, 2009 को भरी और अक्तूबर 2011 में ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के साथ वाणिज्यिक सेवा में उतरा। इसमें 210 से 248 यात्री सफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - खौफनाक: घायलों और शवों को देखकर दहला दिल, सीट बेल्ट तक चिपकी...इतनी बुरी तरह झुलसे कि पहचान करना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed