{"_id":"5ee71ee82bf6d12b173bd54c","slug":"pinarayi-vijayan-daughter-t-veena-tied-knot-with-dyfi-national-president-mohammad-riyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पिनराई विजयन की बेटी ने डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पिनराई विजयन की बेटी ने डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शादी
Mon, 15 Jun 2020 03:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 15 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधी पिनराई विजयन की बेटी
- फोटो : ANI
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा का विवाह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के युवा दल के नेता पीए मोहम्मद रियास के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस पर आयोजित हुए सादे समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों समेत 50 लोग शामिल हुए थे। मंत्रियों में से केवल उद्योग मंत्री ई पी जयराजन विवाह समारोह में शमिल हुए।
विशेष विवाह कानून के तहत शादी का पंजीकरण कराया गया। वीणा एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की निदेशक हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2015 में की थी।
निजी व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने आठ साल ओरेकल कंपनी में काम किया था। रियास वर्तमान में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ (डीवाईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Kerala: T Veena, daughter of Chief Minister Pinarayi Vijayan, tied the knot with Mohammad Riyas, Democratic Youth Federation of India (DYFI) National President, today in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/7R4KWujRMT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2020