Bullet Train: अहमदाबाद और मुंबई के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन? जानें इस दावे पर क्या बोली सरकार
Bullet Train: केंद्र सरकार ने साफ किया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना बंद नहीं हुई है। पीआईबी ने उन खबरों को भ्रामक बताया, जिनमें कहा गया था कि इस मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन की जगह वंदे भारत ट्रेन चलेगी। सरकार ने कहा कि 508 किमी लंबा कॉरिडोर जापानी शिंकानसेन तकनीक से तय योजना के अनुसार बन रहा है।
विस्तार
पीआईबी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुछ लेखों और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। यह एक गुमराह करने वाला दावा है। रेल मंत्रालय ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा ने मकोका कानून में बदलाव को दी मंजूरी, अब ड्रग तस्करों पर भी लागू होगा सख्त कानून
सरकार ने यह तथ्य तब सामने रखा, जब कुछ खबरों में कहा गया कि इस मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन की जगह अब देश में बनी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। पीआईबी ने बताया, भारत और जापान के रणनीतिक सहयोग की भावना के तहत जापान सरकार ने इस परियोजना के लिए अगली पीढ़ी की ई10 शिंकानसेन ट्रेनें देने का फैसला किया है।
Some articles and social media posts claim that the Ministry of Railways has decided to not run the Japanese bullet train on the Mumbai-Ahmedabad route.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 14, 2025
❌ This claim is misleading!
✅ @RailMinIndia has made NO such decision.
💠 Work on the Mumbai-Ahmedabad… pic.twitter.com/E5xSTyObsv
भारत सरकार की नोडल एजेंसी ने आगे कहा, पूरा 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जापानी शिंकानसेन तकनीक से बनाया जा रहा है, जो गति, सुरक्षा और विश्वसनीयता के नए मानक तय करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.