फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Photojournalist Sipra Das gets Lifetime Achievement Award at National Photography Awards

National Photography Awards: फोटो पत्रकार शिप्रा दास को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला

Wed, 08 Mar 2023 06:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Mar 2023 06:39 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने इस साल के पेशेवर फोटोग्राफर का पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को प्रदान किया, जबकि अरुण साहा को शौकिया फोटोग्राफर का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर मुरुगन ने कहा कि विजेता विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन जो चीज उन्हें जोड़ती है वह फोटोग्राफी के प्रति उनका जुनून है।

विज्ञापन
Photojournalist Sipra Das gets Lifetime Achievement Award at National Photography Awards
फोटो पत्रकार शिप्रा दास को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) की ओर से दिए जाने वाले आठवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार के तहत वरिष्ठ फोटो पत्रकार शिप्रा दास को 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को दिया। 

विज्ञापन


एल मुरुगन ने इस साल के पेशेवर फोटोग्राफर का पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को प्रदान किया, जबकि अरुण साहा को शौकिया फोटोग्राफर का पुरस्कार मिला। पेशेवर और शौकिया वर्ग में पुरस्कार का विषय क्रमश: ‘जीवन और पानी’ और ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत’ था। इस अवसर पर मुरुगन ने कहा कि विजेता विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन जो चीज उन्हें जोड़ती है वह फोटोग्राफी के प्रति उनका जुनून है।
विज्ञापन


पेशेवर श्रेणी में ‘विशेष उल्लेख पुरस्कार’ दीपज्योति बनिक, मनीष कुमार चौहान, आरएस गोपाकुमार, सुदीप्तो दास और उमेश हरिश्चंद्र निकम को दिया गया। शौकिया श्रेणी में ‘विशेष उल्लेख पुरस्कार’ सीएस श्रीरंज, मोहित वधावन, रविशंकर एस एल, सुभदीप बोस और थारुन अदुरगतला को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के आठवें संस्करण के लिए ज्यूरी की अध्यक्षता विजय क्रांति ने की जबकि जगदीश यादव, अजय अग्रवाल, के माधवन पिल्लई, अशिमा नारायण और संजय मिश्र इसके सदस्य थे।

बता दें कि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तहत तीन लाख रुपये, साल के पेशेवर फोटोग्राफर पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये और साल के शौकिया फोटोग्राफर पुरस्कार के तहत 75 हजार रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। पेशेवर और शौकिया वर्ग के तहत पांच विशेष उल्लेख पुरस्कार हैं। पेशेवर वर्ग के विशेष उल्लेख पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये और शौकिया वर्ग के विशेष उल्लेख पुरस्कार के तहत 30 हजार रुपये दिये जाते हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार देश के फोटोग्राफरों द्वारा किए गए अपार प्रयासों को पोषित करने का एक प्रयास है। चंद्रा ने सिफारिश की कि सरकार की प्रमुख योजनाओं को भविष्य में पुरस्कारों की श्रेणी के रूप में शामिल किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed