फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petroleum Minister hardeep Puri visit Kuwait as PM modi special envoy to pay condolences over demise of Emir

Kuwait: पीएम मोदी के विशेष दूत बनकर कुवैत जाएंगे हरदीप पुरी, दिवंगत अमीर शेख नवाफ को देंगे श्रद्धांजलि

Sun, 17 Dec 2023 02:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'भारत, कुवैत की सरकार और वहां के लोगों के इस दुख में साथ है। कुवैत में विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय शेख नवाफ को हमेशा याद रखेगा।' 

विज्ञापन
Petroleum Minister hardeep Puri visit Kuwait as PM modi special envoy to pay condolences over demise of Emir
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री

विस्तार

देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार की तरफ से कुवैत पर गए हैं। बता दें कि कुवैत के अमीर शेख नवाफ का निधन हो गया है। शेख नवाफ के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में रविवार को कुवैत के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि हरदीप पुरी कुवैत के नए अमीर शेख मेशाल अल अहमद अल जबर अल सबा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत संवेदना पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
बता दें कि भारत-कुवैत संबंधों को बढ़ावा देने में शेख नवाफ की अहम भूमिका रही। शेख नवाफ का 86 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'भारत, कुवैत की सरकार और वहां के लोगों के इस दुख में साथ है। कुवैत में विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय शेख नवाफ को हमेशा याद रखेगा।' भारत ने दिवंगत नेता के सम्मान में रविवार को ही राजकीय शोक की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


'शेख नवाफ के रूप में कुवैत ने खोया दूरदर्शी नेता'
विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'शेख नवाफ के रूप में कुवैत ने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया है। भारत की सरकार और भारत के लोग 16 दिसंबर को कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल जबर अल सबा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दिवंगत अमीर के नेतृत्व में भारत और कुवैत के मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध बने रहे। वह दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दृढ़ थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed