आज फिर बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए दिल्ली-मुंबई में कितने हो गए दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 12 पैसे बढ़े हैं, जबकि डीजल के दामों में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 83.85 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, डीजल 75.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 12 पैसे बढ़े हैं, जबकि डीजल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 79.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसे, जबकि डीजल में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमश: 24 पैसे और 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।
बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 13 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और बढ़ेंगी। इसका सीधा कारण है कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसी कारण अभी भारत के लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से छुटकारा मिलने की संभावना कम है।
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs 83.85 per litre (increase by Rs 0.12) & Rs 75.25 per litre (increase by Rs 0.16), respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs 91.20 per litre (increase by Rs 0.12) & Rs 79.89 per litre (increase by Rs 0.17), respectively. pic.twitter.com/Ky84lVQRhN
— ANI (@ANI) October 2, 2018