कांग्रेस बोली पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का भी श्रेय लीजिए मोदी जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपये की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई है। शुक्रवार को एक बार फिर से प्रति लीटर की दर में 22 पैसे की और प्रति लीटर डीजल की दर में 28 पैसे का इजाफा हुआ है। दामों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.52 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 70.21 प्रति लीटर हो गई है। यह अब तक की सबसे ऊंची दरें हैं।
पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी ने विपक्ष को बैठ-बिठाए सरकार पर हमला करने का एक और मौका दे दिया। जिसे वह किसी भी कीमत पर अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती। कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए देश की गंभीर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की नसीहत दी है। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को सूट बूट लूट करार दिया है।
सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में इससे पहले 28 अगस्त को डीजल की कीमत 69.61 रुपए प्रति लीटर के हाई लेवल पर पहुंच गई थी। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चरमसीमा पर पहुंची। मोदी जी, आपने पेट्रोल-डीजल डीलरों को अपनी फोटो लगाने के लिये मजबूर किया, तो दाम बढ़ाने का श्रेय भी लीजिये। अपनी वाणी को स्वयं पुन: सुनिये और देश की 'गंभीर अर्थव्यवस्था' पर ध्यान दीजिये।
अपने दूसरे ट्वीट में सुरजेवाला ने कहा, आसमान छूती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें। इतिहास में सबसे ज्यादा। किसान, गृहस्थी, आम आदमी-सब परेशान। पिछले दो महीनों में ही (दिल्ली में) पेट्रोल की कीमतें ₹2.80/लीटर बढ़ी, डीजल की कीमतें ₹2.60/लीटर बढ़ी। मोदी जी, क्या ये हैं अच्छे दिन?
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, जरूर देखें कैंसे नरेन्द्र मोदी जी देश की जनता की मेहनत की कमाई का पैसा बड़े लोगों की जेब में डाल रहे हैं। यह सरकार सूट बूट की सरकार ही नहीं है अब यह सरकार सूट बूट लूट की सरकार हो गयी है।
देश में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें चरमसीमा पर पहुँची!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 31, 2018
मोदी जी,
आपने पेट्रोल-डीज़ल डालरों को अपनी फ़ोटो लगाने के लिये मजबूर किया, तो दाम बढ़ाने का श्रेय भी लीजिये।
अपनी वाणी को स्वयं पुन: सुनिये और “देश की गंभीर अर्थव्यवस्था” पर ध्यान दीजिये!
ज़रूर सुनिये-: pic.twitter.com/yjYNR9bEgd
ज़रूर देखें कैंसे नरेन्द्र मोदी जी देश की जनता की मेहनत की कमाई का पैसा बड़े लोगों की जेब में डाल रहे हैं। यह सरकार “Suit Boot” की सरकार ही नहीं है अब यह सरकार “Suit Boot Loot” की सरकार हो गयी है। https://t.co/ZuceyFOKOs
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 31, 2018