फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Petrol and diesel prices may increase In india due to Atlantic hurricanes

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यह तूफान बिगाड़ सकता है आपके घर का बजट

Wed, 27 Jun 2018 10:39 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jun 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices may increase In india due to Atlantic hurricanes
पेट्रोल-डीजल

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से फिलहाल आम आदमी को राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मु्ताबिक, प्रशांत महासागर में तूफान के चलते देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। दरअसल, पिछले साल भी ऐसा देखा गया है कि प्रशांत महासागर, कैरीबियन सागर और मेक्सिको की खाड़ी में आए तूफान से तेल की कीमतें बढ़ी थी। यह तूफान जून से शुरू होता है और नवंबर तक चलता है।

विज्ञापन


हालांकि ऐसे खतरनाक तूफान कभी भी आ सकते हैं, लेकिन मध्य अगस्त से अक्टूबर के अंत तक पीक सीजन माना जाता है। ऐसे में तेल के दामों में बढ़ोतरी इसलिए आ जाती है क्योंकि समुद्री तट पर तेल रिफाइनरी होती है। साथ ही भारत में ईधन का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा हुआ है और रुपये-डॉलर विनिमय दर, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़त की वजह है। 
विज्ञापन

 
पेट्रोल के दाम अगले महीने से होंगे कम
वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले महीने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई के बाद संभावना है कि तेल की कीमतें और कम होंगी और इससे लोगों को राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओपेक ने हर रोज एक मिलियन बैरल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। एक जुलाई से यह बाजार में आना शुरू होगा। हमारा अनुमान है कि इससे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार ने हाल के दिनों में ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों और वेनेजुएला में राजनीतिक अस्थिरता से तेल उत्पादन में कटौती से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर लोगों के अंदर उठे तूफान को तो शांत करने में शायद सफल रही, लेकिन अमेरिका के खाड़ी तट से तूफान उठा तो उसे एक बार फिर इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में भारत में तेल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। इसकी वजह अमेरिकी खाड़ी तट पर तूफान हार्वे और इरमा की दस्तक थी।


सरकार ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों एवं वेनेजुएला की ओर से तेल उत्पादन में कटौती से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर लोगों के अंदर उठे तूफान को तो शांत करने में शायद सफल रही, लेकिन अमेरिका के खाड़ी तट से तूफान उठा तो उसे एक बार फिर इसका सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed