फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petition in SC seeking investigation into activity linked to Cockroach Janata Party; Dipke home gets security

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी गतिविधि की जांच की मांग को लेकर याचिका; अभिजीत दिपके के घर को मिली सुरक्षा

Mon, 25 May 2026 06:05 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 25 May 2026 06:05 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े फर्जी वकीलों और अदालत की टिप्पणियों के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की गई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर पर भीड़ रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

विज्ञापन
Petition in SC seeking investigation into activity linked to Cockroach Janata Party; Dipke home gets security
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर 'सुप्रीम' याचिका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े फर्जी वकीलों और गतिविधियों के आरोपों की जांच की मांग की गई है। सीजेपी हाल ही में सामने आया एक व्यंग्यात्मक डिजिटल समूह है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। याचिका में उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है, जो अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई मौखिक टिप्पणियों का कथित तौर पर व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नौतपा आज से शुरू: कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं; UP में लू और आंधी की दोहरी मार
विज्ञापन


सीजेआई की टिप्पणी के बाद सीजेपी का जन्म
इसमें उन कथित फर्जी वकीलों की जांच की भी मांग की गई है, जो फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल कर वकालत कर रहे हैं। याचिका में दावा किया गया कि अदालत की कार्यवाही के दौरान की गई टिप्पणियों और अवलोकनों का इस्तेमाल प्रचार अभियानों के लिए किया जा रहा है। सीजेपी हाल ही में उस विवाद के बाद सामने आया, जब सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत के कॉकरोच और परजीवी को लेकर टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर को मिली सुरक्षा
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वालुज इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस उपायुक्त (डीसी) पंकज अतुलकर ने रविवार को यह जानकारी दी। कॉकरोच जनता पार्टी बीते हफ्ते ऑनलाइन सामने आई थी। इसने बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मीम्स और राजनीतिक बयानों से तेजी से लोकप्रियता हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें- विधि विश्वविद्यालयों की पहली राष्ट्रीय बैठक: पेपर लीक-कोचिंग कल्चर पर CJI चिंतित, CLAT में बड़े सुधार की जरूरत

चौबीसों घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई
डीसी अतुलकर ने बताया कि दीपके के घर पर चौबीसों घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस समय सीजेपी का मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उनके घर पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, डीसी ने इस बात से इर किया कि सुरक्षा धमकियों के कारण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed