फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: फ्रांस के युवा फिर आक्रोशित; 27 से यूक्रेन-रूस सीजफायर; पैरा एशियाड में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 05:52 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 24 Oct 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस में युवाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है। वहीं, दिल्ली में देशभर के 31 जल संरक्षकों को जल प्रहरी सम्मान से नवाजा गया, जबकि विनय दास ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया। दूसरी ओर, रूस और यूक्रेन के बीच करीब 56 महीने से जारी संघर्ष के बाद शांति की उम्मीद जगी है। खबरों के मुताबिक, 27 अक्तूबर से सीजफायर को लेकर मानवीय आधार पर सहमति के संकेत मिले हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...

 
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2026 Updates on amar ujala
फ्रांस विरोध प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Graphics
फ्रांस : आज फिर सड़कों पर उतरेंगे युवा, चेहरा ढककर प्रदर्शन पर रोक
फ्रांस में आंदोलनकारी युवाओं और श्रमिक संगठनों ने इस सप्ताहांत फिर सड़क पर उतरने की घोषणा कर रखी है। पेरिस की अदालत ने पूर्व में पुलिस की तरफ से लगाई गई पाबंदी हटाकर युवाओं को प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। ऐसे में पिछले हफ्ते के हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने भी प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने की तैयार कर ली है।

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों से निपटने के लिए फ्रांस विशेष इकाइयों के समर्थन से 70,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करेगा। उन्होंने अति-वामपंथी समूहों पर हिंसा और लूटपाट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। सरकार ने चेहरा ढककर प्रदर्शन करने पर भी रोक लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2026 Updates on amar ujala
सातवें जल प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को तीन मूर्ति स्थित विश्व युवक केंद्र में किया गया। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: देशभर के 31 जल संरक्षकों को मिला जल प्रहरी सम्मान

जल संरक्षण, तालाबों और नदियों को बचाने के लिए देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुराने जल स्रोतों को फिर से जीवित करने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया। सातवें जल प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को तीन मूर्ति स्थित विश्व युवक केंद्र में किया गया।

अमर उजाला इस समारोह का मीडिया सहयोगी रहा। जल प्रहरी निर्णायक मंडल के अध्यक्ष भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई हैं। जल प्रहरी के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि सम्मान का उद्देश्य जमीन पर काम करने वालों को पहचान दिलाना है। इसका लक्ष्य उनके प्रयासों को बढ़ावा देना और लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करना भी है। आयोजन समिति के सदस्य अमन वशिष्ठ ने कहा, “पानी की समस्या से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।” उन्होंने बताया कि इस सम्मान से आईएएस, आईपीएस और आरएएस अधिकारियों सहित किसानों को भी सम्मानित किया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2026 Updates on amar ujala
व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
56 माह बाद शांति के संकेत: यूक्रेन और रूस के बीच 27 अक्तूबर से सीजफायर
रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से अधिक समय से जंग हो रही है। युद्ध के उन्माद में लाखों लोगों की जान जा चुकी है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम कराने की एक और पहल को सफलता मिलने के संकेत मिले हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की तरफ से बातचीत और संघर्षविराम को लेकर हो रही वार्ता में शामिल एक सीनियर नेगोशिएटर का कहना है कि रूस के साथ मानवीय आधार पर संघर्षविराम 27 अक्तूबर से शुरू होगा और कई दिनों तक चलेगा। लोकल ह्यूमनिटेरियन सीजफायर का जिक्र करते हुए वरिष्ठ वार्ताकार ने जल्द ही संघर्षविराम की शर्तों को लेकर विस्तार से जानकारी दिए जाने का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से ही संघर्ष हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 October 2026 Updates on amar ujala
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : PTI
एशियन पैरा गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 2023 में चीन के हांग्झू में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हांग्झू में भारत ने 27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक जीते थे। पढ़ें एक क्लिक पर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed