फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nautapa begins today: Temperatures exceed 46 degrees in many states, no relief until Friday; UP Weather

नौतपा आज से शुरू: कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं; UP में लू और आंधी की दोहरी मार

Mon, 25 May 2026 04:19 AM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 25 May 2026 04:19 AM IST
सार

आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है, उससे पहले ही देश भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। यूपी में लू और आंधी का असर जारी है। जबकि 29 मई से उत्तर भारत में बारिश और तापमान गिरने की उम्मीद है। पढ़ें देश में कहां क्या है मौसम का मिजाज...

विज्ञापन
Nautapa begins today: Temperatures exceed 46 degrees in many states, no relief until Friday; UP Weather
नौतपा आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आसमान से बरस रही आग देश के बड़े हिस्से को लगातार झुलसा रही है। नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें सूर्य की गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। हालांकि इस बार सूर्य ने पहले से ही अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Marco Rubio India Visit: भारत-अमेरिका रिश्तों पर क्या बोले US के विदेश मंत्री? जयशंकर की तारीफ में पढ़े कसीदे
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लू और आंधी की दोहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट और 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को 46.8 डिग्री के साथ बांदा यूपी में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी-दक्षिणी भारत को छोड़कर अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना रहा। देश के बड़े भू-भाग में शुक्रवार तक राहत की उम्मीद भी नहीं है। खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एनसीआर में 29 से बदलेगा मौसम, बारिश की उम्मीद
  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 29 मई से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा।
  • इन राज्यों के 50 फीसदी इलाकों तक में शुक्रवार को बारिश, आंधी का अनुमान है। इसके कारण इन इलाकों में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
  • मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

केरल में बारिश, उत्तराखंड में ओले
मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरल के तट से टकरा सकता है। इसके पहले ही केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो चुकी है। केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर-पूर्वी व उससे सटे इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: 'नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण बेटी ने की आत्महत्या', लातूर के किसान का बड़ा दावा
  • असम, सिक्किम, अरुणाचल, मेघालय के अलावा पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज आंधी-बारिश का अनुमान जारी किया है।
  • असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, उप हिमालयी प. बंगाल में कुछ स्थानों पर 60-100 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
  • उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कई जगह ओले गिरने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed