{"_id":"5d398b2c8ebc3e6cfa3bf744","slug":"percentage-of-vacancies-in-central-government-jobs-reduced-in-six-years-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सालों के भीतर केंद्र सरकार की नौकरियों में हुई अधिक नियुक्तियां, खाली पदों का प्रतिशत घटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छह सालों के भीतर केंद्र सरकार की नौकरियों में हुई अधिक नियुक्तियां, खाली पदों का प्रतिशत घटा
Thu, 25 Jul 2019 07:40 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
संघ लोकसेवा आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में पिछले छह सालों के दौरान रिक्त पदों पर भर्ती के लगातार प्रयासों के कारण रिक्तियों का प्रतिशत कम होने का दावा किया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि स्वीकृत पदों पर रिक्तियों का प्रतिशत छह साल में लगभग 16 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत पर आ गया है।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने रिक्तियों के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2013-14 में स्वीकृत पदों में रिक्त पदों का प्रतिशत 16.2 था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई और 2014-15 में यह 11.57 प्रतिशत हो गया जबकि 2015-16 में यह 11.52 प्रतिशत, 2016-17 में 11.36 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2017-18 में कुल खाली पदों की संख्या 6,83,823 थी। इनमें अधिकांश पद, रेलवे बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग और संघ लोकसेवा आयोग द्वारा भरे जाने थे। इनमें से लगभग आधे से अधिक करीब चार लाख पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन