फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people of arunachal pradesh not happy with India's illegal rule says chinese daily

चीन के अखबार का दावा, भारत के शासन से खुश नहीं हैं अरुणाचल के लोग

Wed, 12 Apr 2017 06:06 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 12 Apr 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
people of arunachal pradesh not happy with India's illegal rule says chinese daily
दलाई लामा

चीन के एक अखबार ने दावा किया है कि भारत के शासन से अरुणाचल के लोग खुश नहीं हैं। प्रदेश के निवासी फिर से चीन में वापस लौटना चाहते हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि दलाई लामा के दौरे से वहां के लोग खुश नहीं है और इसे वहां के स्थानीय निवासियों ने भारत की तरफ से किया गया एक धोखा करार किया है। 

विज्ञापन


काफी मुश्किलों में जी रहे हैं अरुणाचल वासी


अखबार ने दावा किया कि भारत के शासन में अरुणाचल के लोगों की दिक्कतें कम नहीं हुई है। दलाई लामा का मकसद साफ है कि वो तवांग जैसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाके को भारत को देना चाहते हैं। चीन तवांग को दक्षिण तिब्बत का इलाका मानता है और वो यहां के रहने वाले लोगों को अपना मानता है।  

विज्ञापन


दलाई लामा को बताया भारत का बेटा

अखबार ने दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा का विरोध करते हुए लिखा कि वो खुद को तो वैसे तिब्बतीयों का धर्मगुरू बताते हैं, लेकिन असल में वो भारत के बेटे हैं। यह बात दलाई लामा ने कम से कम 20 बार अपने मुंह से कही है।  ऐसा व्यक्ति कैसे तिब्बतीयों का प्रतिनिधित्व कर सकता है और इस बार वो अपने प्रदेश के दौरे पर भारत को तवांग का हिस्सा भी बेच देने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच 20 साल से सीमा विवाद चल रहा है। यह विवाद 3488 किलोमीटर लंबी सीमा पर है। जहां चीन इस हिस्से पर अपना हक बताता है,  वहीं भारत अक्साई चीन को अपना हिस्सा बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed