फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   people beaten very badly

धर्मांतरण को लेकर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने मुर्गा बनाकर पीटा

Fri, 24 Jun 2016 04:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 04:22 AM IST
विज्ञापन
people beaten very badly
मुर्गा बनाकर पीटा गया लोगों को। - फोटो : getty

शहर के दहिलामऊ में गुरुवार को धर्मांतरण को लेकर खूब हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने दूरदराज से आए लोगों की जमकर पिटाई की। कई लोगों को मुर्गा भी बना दिया। एक कार का शीशा भी तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने सभी का बयान दर्ज कर घर भेजा। जिला अस्पताल की कर्मचारी विक्टर दास ने दहिलामऊ में अपना आवास बना रखा है। उनके मकान में हर गुरुवार व रविवार को प्रभु यीशु की प्रार्थना होती है। जिसमें मानधाता, अंतू, आसपुर देवसरा व रानीगंज के लोग शामिल होते हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को करीब 50 से अधिक लोग विक्टर दास के उनके आवास में आयोजित उपवास व प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। विक्टर दास से पूछताछ करने लगे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एक कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद लोगों को बाहर निकाला और पिटाई करने के बाद सभी पुरुषों को मुर्गा बना दिया।
विज्ञापन


सूचना पर शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव पहुंचे और मामला शांत कराया।  कोतवाल ने बताया कि किसी ने कोई शिकायत नहीं की। धर्मांतरण की बात गलत है। वे लोग केवल प्रार्थना में शामिल होने आए थे। यदि कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईयू इंस्पेक्टर को छूटने लगा पसीना
दहिलामऊ में धर्मांतरण की खबर पर एलआईयू के इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए थे। मारपीट, तोड़फोड़ देख एलआईयू इंस्पेक्टर को पसीना छूटने लगा। वे सिविल लाइन चौकी प्रभारी के साथ ही कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाने लगे। वे लोगों को समझाने का बराबर प्रयास करते रहे, लेकिन उनकी सुनने को कोई तैयार नहीं था।

धार्मिक ग्रंथ लेकर जा रहे अधेड़ को भी पीटा
दहिलामऊ में विक्टर दास के घर चल रही प्रार्थना में शामिल लोगों को धार्मिक पुस्तक वितरित करने के लिए गड़वारा का एक अधेड़ साइकिल से जा रहा था। लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से झोले में धार्मिक पुस्तकें मिलीं। जिसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली से आए लोग करा रहे थे प्रार्थना
दहिलामऊ में विक्टर दास के घर दिल्ली से मेहमान आए थे। गुरुवार को दूरदराज से आए लोगों को वह प्रार्थना करा रहा था। कई लोगों ने बताया कि वह बीमार लोगों की चंगाई करने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। बहुत से लोगों ने उपवास भी रखा था। इसलिए घर पर ही भंडारे की व्यवस्था की गई थी। 


दी चेतावनी, दुबारा नहीं लगे घर में भीड़
दहिलामऊ में विक्टर दास को मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी कि इस तरह की प्रार्थना चर्च में की जाए। मकान में इस तरह की भीड़ एकत्र कर पूजन अर्चन करना ठीक नही। यदि दुबारा ऐसा कृत्य किया गया तो बेहतर नहीं होगा। प्रार्थना की आड़ में सीधे सादे लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed