फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bombay high court says: People are more important than ipl match

हाईकोर्ट की फटकार, आईपीएल से ज्यादा जरूरी हैं लोग

Wed, 06 Apr 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
bombay high court says: People are more important than ipl match

पूरे देश में जहां कुछ दिनों बाद हर तरफ आईपीएल का खुमार हावी होता दिखेगा वहीं महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य शहर के लोग इसके रोमांच से वंचित रह सकते हैं। आईपीएल मैचों के दौरान मैदान को तैयार करने में हजारों लीटर पानी की बर्बादी पर मुंबई हाइकोर्ट ने सवाल खड़ा करते हुए बीसीसीआई और क्रिकेट संघों को कड़ी फटकार लगाई है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे में जब राज्य के कई जिले भयंकर सूखे की मार झेल रहे हैं तब इस तरह हजारों लीटर पानी बर्बाद करने का क्या तुक है। कोर्ट का कहना है कि क्यों न आईपीएल के मैच कहीं ऐसी जगह स्‍थानांतरित कर दिए जाएं जहां सूखे का संकट न हो। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा अगर बीसीसीआई के स्टेडियमों के लिए पानी सप्लाई बंद कर दी जाए तब आप इस दिक्‍कत को समझ सकेंगे। कोर्ट ने कहा हमारे लिए लोग ज्यादा महत्वपूर्ण हैं आईपीएल के मैच नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के लिए तैयार किए जाने वाले मैचों में हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है जिसे रोकने के लिए एनजीओ लोकसत्ता मूवमेंट की ओर से बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई ‌थी। 

कोर्ट की फटकार 'ऐसे कैसे पानी बर्बाद कर सकते हैं आप'

bombay high court says: People are more important than ipl match

इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस वीएम कनाडे और एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने बीसीसीआई और क्रिकेट ऐसोसिएशन से कहा, आपको पता है महाराष्ट्र में आजकल क्या हालात हैं। ऐसे में आप जिस तरह पानी बर्बाद कर रहे हैं ऐसे कौन करता है, आप इस कदर बेपरवाह कैसे हो सकते हैं।

कोर्ट ने सुझाव दिया, आपको आईपीएल के मैच राज्य के उन जगह स्‍थानांतरित कर देने चाहिए जहां सूखे की समस्या नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी निर्देश दिया कि यह उसकी जिम्मेदारी है और वह सूखे की समस्या से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए।

एनजीओ द्वारा दायर की गई याचिका पर कोर्ट गुरुवार को अपना निर्णय सुनाएगी। याचिका में महाराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई और नागपुर की निगम इकाइयों को वादी बनाते हुए आरोप लगाया गया था कि आईपीएल मैचों के दौरान राज्य के तीन ‌क्रिकेट स्टेडियमों की पिचों के रखरखाव के लिए 60 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed