फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Peon issued notice for serving water mixed with urine to engineer in Odisha News In Hindi

Odisha: जूनियर इंजीनियर को पानी की जगह पिला दिया पेशाब! पुलिस कर रही जांच; चपरासी को भेजा गया नोटिस

Fri, 01 Aug 2025 11:35 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 11:35 PM IST
सार

ओडिशा के गजपति जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आरडब्ल्यूएसएस दफ्तर में नए नियुक्त जूनियर इंजीनियर को कथित तौर पर पानी की जगह पेशाब पिला दिया। इंजीनियर की शिकायत पर जांच हुई तो सैंपल में 2.0 पीपीएम अमोनिया मिला। चपरासी पर शक जताया गया है, लेकिन उसने आरोपों से इनकार किया है। 

विज्ञापन
Peon issued notice for serving water mixed with urine to engineer in Odisha News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के गजपति जिले के पारलाखेमुंडी स्थित ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग (आरडब्ल्यूएसएस) के दफ्तर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नए नियुक्त जूनियर इंजीनियर को पीने के लिए पानी की बोतल में पेशाब दिया गया। यह घटना 23 जुलाई की बताई जा रही है। जूनियर इंजीनियर ने 18 जुलाई को जॉइन किया था और उन्होंने 23 जुलाई को आर उदयगिरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के एक चपरासी ने उन्हें जो पानी की बोतल दी, उसमें पेशाब मिला हुआ था।

विज्ञापन

इंजीनियर ने बताया पूरा घटनाक्रम
मामले में इंजीनियर ने कहा कि जैसे ही उन्होंने पानी पिया, उन्हें उसकी गंध और स्वाद से शक हुआ। उस वक्त मौजूद दो अन्य कर्मचारियों ने भी पानी चखा और उन्हें भी कुछ गड़बड़ लगा। इसके बाद पानी के सैंपल को आरडब्ल्यूएसएस की लैब में जांच के लिए भेजा गया। प्राथमिक जांच में पानी में 2.0 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) अमोनिया पाया गया, जिससे उसमें पेशाब की मिलावट की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- FSSAI: हर रेस्टोरेंट-ढाबे पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लगाने का आदेश, शिकायत के लिए होगा एप का क्यूआर कोड
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का क्या कहना है?
वहीं इस मामले में बात अगर पुलिस के बयान की करें तो गजपति के एसपी जतिन्द्र कुमार पांडा ने बताया कि फिलहाल चपरासी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लेकिन उसे नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद पानी के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और चपरासी व इंजीनियर दोनों के नमूने लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने किया बड़ा रक्षा सौदा: खरीदेगी 212 स्वदेशी टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलर, सैन्य परिचालन क्षमता में होगा इजाफा

चपराशी ने आरोपों से किया इनकार, तो इंजीनियर ने की मांग
हालांकि चपरासी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मैंने तो सिर्फ प्योरीफायर से पानी की बोतल भरी थी और इंजीनियर के कमरे में रख दी थी। उसके बाद क्या हुआ, मुझे कुछ नहीं पता। वहीं इंजीनियर ने मांग की कि यह मेरे आत्म-सम्मान से जुड़ा मामला है। मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं और पूरी जांच चाहता हूं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी साक्ष्यों की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed