{"_id":"60d66e0c8ebc3e4cda3dc7eb","slug":"pdp-chief-mehbooba-mufti-says-i-will-not-contest-elections-while-being-a-union-territory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: महबूबा मुफ्ती ने कहा- केंद्र शासित प्रदेश रहते चुनाव नहीं लडूंगी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: महबूबा मुफ्ती ने कहा- केंद्र शासित प्रदेश रहते चुनाव नहीं लडूंगी
Sat, 26 Jun 2021 05:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:30 AM IST
सार
सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं कई बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि मैं केंद्र शासित प्रदेश में किसी चुनाव में शिरकत नहीं करूंगी।
विज्ञापन
mehbooba mufti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल होने तक चुनाव नहीं लड़ेंगी। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय नेतृत्व को पूर्ववर्ती राज्य के लोगों से ‘दिल की दूरी’ मिटाने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर सर्वदलीय बैठक में भाग लेने पहुंचीं महबूबा ने शुक्रवार को दिल्ली में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं कई बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि मैं केंद्र शासित प्रदेश में किसी चुनाव में शिरकत नहीं करूंगी।
विज्ञापन
लेकिन ठीक इसी समय मेरा दल इस तथ्य से भी वाकिफ है कि हम किसी दूसरे के लिए राजनीतिक स्थान नहीं छोड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हमने पिछले साल जिला विकास परिषद चुनावों में भी हिस्सेदारी की थी। ठीक इसी तरह, यदि विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा होती है तो मेरा दल आपस में बैठकर चर्चा करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ‘दमन और उत्पीड़न के युग’ का अंत होना ही है।
विज्ञापन