फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PDP chief Mehbooba Mufti reaches residence of Congress president Sonia Gandhi

राजनीति: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, यूपीए में शामिल होने की अटकलें

Mon, 18 Apr 2022 09:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 09:49 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचीं। यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर तीन दिन में दूसरी बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई है।

विज्ञापन
PDP chief Mehbooba Mufti reaches residence of Congress president Sonia Gandhi
सोनिया गांधी के आवास पर जातीं महबूबा मुफ्ती। - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर तीन दिन में दूसरी बार फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बीच एक बड़ी खबर यह आई कि इस बैठक के बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर पहुंचीं है। दोनों के बीच हुई इस अहम मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि मुफ्ती एक बार फिर से यूपीए का हिस्सा बन सकती हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी हुई थी बैठक
इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक करीब 4 घंटे तक चली थी। बैठक में प्रशांत किशोर ने अपने प्रजेंटेशन में कहा था कि कांग्रेस पार्टी को 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले लड़ने की सलाह दी थी। साथ ही पीके ने कहा था कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कांग्रेस को गठबंधन में लड़ना चाहिए। प्रशांत किशोर की बातों पर राहुल गांधी ने भी सहमित जताई थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी में कोई खास पद नहीं मांगा है।इससे पहले एक इंटरव्यू में खुद प्रशांत ने मई में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा एलान करने की बात कही थी।
विज्ञापन


पीडीपी का सफरनामा
कांग्रेस के पूर्व नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने 1999 में बेटी महबूबा मुफ्ती के साथ पीडीपी का गठन किया था। पार्टी गठन के महज 3 साल बाद पीडीपी सत्ता में आई। मुप्ती मोहम्मद सईद राज्य के सीएम बने। महज 16 सीटें जीतने वाली सईद की पार्टी को उनकी पुरानी पार्टी कांग्रेस का समर्थन मिला। दोनों पार्टियों में समझौते के तहत पहले चीन साल सईद और बाद में 3 साल कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद सीएम रहे। 2008 में पीडीपी ने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का समझौता हुआ। अगर महबूबा मुफ्ती कांग्रेस के साथ आती हैं तो करीब 14 साल बाद दोनों पार्टियां एक साथ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' राजस्थान के जयपुर में 14 मई, 15 और 16 मई को आयोजित होने की संभावना है। देश भर से लगभग 400 कांग्रेस नेताओं के 'चिंतन शिविर' में इकट्ठा होने की उम्मीद है, जिसमें कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पदाधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हैं। 


देश भर के कांग्रेस के शीर्ष नेता हाल ही में संपन्न चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा करेंगे और साथ ही आगामी रणनीतियों पर मंथन करेंगे। यह 'शिविर' कांग्रेस के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ महीनों में कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed