फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Khera Blamed S Jaishankar Son Company ORF On China Funding

सियासत: चीन से फंडिंग पर कांग्रेस ने विदेश मंत्री जयशंकर के बेटे को घेरा, पवन खेड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 19 Dec 2022 04:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Dec 2022 04:14 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर के बेटे को भी घेरा।

विज्ञापन
Pawan Khera Blamed S Jaishankar Son Company ORF On China Funding
पवन खेड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने भारत में चीन की घुसपैठ की कोशिश के मुद्दे पर चुप्पी साधने और राजीव गांधी फाउंडेशन पर गंभीर आरोप लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि यह सार्वजनिक डोमेन में है कि पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा लिया गया था। संगठनों को इस तरीके से हर जगह से अनुदान प्राप्त होता है। जिस संगठन के लिए विदेश मंत्री के बेटे काम करते हैं उन्हें चीनी दूतावास से तीन बार अनुदान मिला है। हमने कोई आरोप नहीं लगाया क्योंकि इस तरह धन जुटाया जाता है।

विज्ञापन


इस वजह से पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री जयशंकर के बेटे को घेरा
दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ)—जहां जयशंकर के बेटे ध्रुव जयशंकर काम करते हैं—को भारत में चीनी दूतावास से फंडिंग मिली है। खेड़ा ने कहा कि  फाउंडेशन की अमेरिका स्थित जिस यूनिट का नेतृत्व विदेश मंत्री के बेटे करते हैं, उसे चीनी दूतावास से एक बार, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार फंडिंग मिली है. यह हाल ही में हुआ है. सवाल उठता है यह फंडिंग क्यों मिली? इसका क्या कारण है? क्या कारण है कि चीन के मसले पर भारत सरकार बार-बार चुप्पी साधे रखती है? खेड़ा ने कहा कि इंडिया फाउंडेशन के साथ संघ के तमाम लोग जुड़े हैं। फाउंडेशन चीन का इतनी बार दौरा क्यों करता है? चीन के साथ इसका क्या संबंध है? 
विज्ञापन


पीएम मोदी चीन से डरते हैं: पवन खेड़ा
चीन के मुद्दे पर आगे घेरते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आप जवाब दें पीएम मोदी चीन से क्यों डरते हैं? वह उनके सामने अपना मुंह क्यों नहीं खोलते? वह उन्हें क्लीन चिट क्यों देते हैं और हमारे ही जवानों के बलिदान को नकारते हैं और उनका अपमान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed