{"_id":"5741467b4f1c1b1d16690740","slug":"patna-ssp-steal-police-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने खास मकसद से चुराई पुलिस जीप, ड्राइवर पिछली सीट पर सोता रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसएसपी ने खास मकसद से चुराई पुलिस जीप, ड्राइवर पिछली सीट पर सोता रहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
पटना एसएसपी मनु महाराज
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में इस समय कानून व्यवयस्था को लेकर विपक्षी भाजपा सहित सहयोगी आरजेडी के नेता भी सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न उठा रहे हैं। इसी बीच पटना डिस्ट्रिक्ट की कानून व्यवस्था को जांचने के लिए एसएसपी मनु महाराज ने रात को पटना जिले का मुआयना किया।
विज्ञापन
एसएसपी मनु महाराज ने रात के समय जिले के पुलिस स्टेशन से एक जीप चोरी की। जीप में मौजूद ड्राइवर पिछली सीट पर सो रहा था। जीप चोरी करने के बाद एसएसपी ने पटना की सड़कों पर काफी देर तक चलाया भी, ताकि जान सकें कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है।
विज्ञापन
जब उन्होंने देखा कि पुलिस स्टेशन की जीप चुराए जाने पर यह स्थिति है तो बाकी इलाके की हालत सोचकर उन्हें काफी निराशा हुई। इस घटना के बाद ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया। रात को जांच पर निकले एसएसपी मनु महाराज का इस तरह पुलिस की व्यवस्था स्थिति को परखने निकलना किसी बॉलीवुड फिल्म का दृश्य लगता है, लेकिन साथ ही शहर की पुलिस व्यवस्था की त्रासदी को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
एसएसपी मनु महाराज रात को करीब 11:30 बजे पटना जू स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर डाक बंगला चौक कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनको कोई पहचान न सके, इसलिए उन्होंने काला चश्मा पहना और चेहरे को रुमाल से ढक लिया।
जब वह पुलिस स्टेशन के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे तो वहां कोई चौकीदार भी मौजूद नहीं था। मनु महाराज पुलिस स्टेशन के अंदर गए और बाइक खड़ी करने के बाद उन्होंने देखा वहां पांच जीप खड़ी हैं। मनु महाराज ने देखा विशेष सहायक पुलिस ड्राइवर पिछली सीट पर सोया हुआ है।
पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक पुलिस इंचार्ज को इस बारे में बताया गया था कि जीप खराब है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मनु महारहज ने बाइक की चाबी से कोशिश की तो वाहन स्टार्ट हो गया। उन्होंने हॉर्न भी बजाया, लेकिल किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इसके बाद 3 घंटे से ज्यादा समय तक उन्होंने जीप को पटना की सड़कों पर चलाया। घर लौटने के बाद एसएसपी मनु महाराज ने कोतवाली पुलिस स्टेशन के स्टेशन इंचार्ज को फोन किया और कहा कि पुलिस स्टेशन में देखें कि पांच जीप मौजूद हैं।
इंचार्ज ने कहा हां पांच जीप हैं। मनु महाराज ने जब दोबाारा पुलिस स्टेशन इंचार्ज से कहा कि दोबारा देखो वाकई पांच जीप हैं। स्टेशन इंचार्ज ने कॉल करके एसएसपी को बताया कि एक जीप कम है। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंजार्ज को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और विशेष सहायक पुलिस ड्राइवर भरत राय को बर्खास्त कर दिया गया है।