{"_id":"6a709da2600256c5270c6caf","slug":"parliamentary-committee-questions-meta-over-pm-modi-video-removal-why-action-demanded-despite-apology-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliamentary Panel: पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, निशिकांत दुबे बोले- माफी मांगें जुकरबर्ग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliamentary Panel: पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, निशिकांत दुबे बोले- माफी मांगें जुकरबर्ग
Mon, 03 Aug 2026 07:24 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:24 PM IST
सार
Parliamentary Committee Questions Meta: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने के मामले में मेटा को संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के सामने जवाब देना पड़ा। कंपनी ने इसे तकनीकी गलती बताते हुए माफी मांगी, लेकिन कई सांसदों ने केवल माफी को पर्याप्त नहीं माना। उन्होंने जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग की। इस मामले पर संसद में इतना सख्त रुख क्यों अपनाया गया? निशिकांत दुबे ने मार्क जुकरबर्ग की माफी की मांग क्यों की गई। आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
समिति ने मेटा से कौन-कौन से सवाल पूछे?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने का मामला सोमवार को संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठक में गूंजा। समिति ने मेटा के अधिकारियों से इस मामले में जवाब मांगा और वीडियो हटाने की वजह पर कड़े सवाल किए। मेटा ने बैठक में स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री का वीडियो गलती से हट गया था और इसके लिए माफी भी मांगी। हालांकि समिति के कई सदस्यों ने कहा कि केवल माफी से बात खत्म नहीं होगी, बल्कि इस मामले में जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा था। इसमें गूगल, मेटा, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट, गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मेटा ने कहा कि वीडियो तकनीकी त्रुटि के कारण हटा था और बाद में उसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा था। इसमें गूगल, मेटा, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट, गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मेटा ने कहा कि वीडियो तकनीकी त्रुटि के कारण हटा था और बाद में उसे बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे ने क्या मांग की?
सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने जैसी घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को स्वयं इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कंपनी ऐसा नहीं करती है तो भारत में उसे मिली 'सेफ हार्बर' सुरक्षा पर पुनर्विचार होना चाहिए। उनका कहना था कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों को भारतीय कानूनों और जवाबदेही के दायरे में रहकर काम करना होगा।
विज्ञापन