{"_id":"6410a7fc8cb8c830a607e646","slug":"parliament-session-jaya-bachchan-got-angry-with-mallikarjun-kharge-opposition-to-discuss-the-next-strategy-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद सत्र: सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, कल बनाई जाएगी खास रणनीति; सदन में खरगे से नाराज हुईं जया बच्चन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद सत्र: सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, कल बनाई जाएगी खास रणनीति; सदन में खरगे से नाराज हुईं जया बच्चन
Tue, 14 Mar 2023 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:29 PM IST
सार
ऑस्कर में भारत को दो अवॉर्ड मिलने पर राज्यसभा सांसदों ने खुशी जताई। द एलिफेंट व्हिस्परर्स और फिल्म RRR के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन तक ने फिल्म जगत की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
जया बच्चन
- फोटो : social media
विस्तार
संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने नई रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर कल सुबह 10 बजे विपक्षी दलों के 18 नेता अदाणी मामले में अगली रणनीति के लिए मिलेंगे और चर्चा करेंगे। इस दौरान सभी सांसदों की ओर से हस्ताक्षरित एक पत्र के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा ईडी कार्यालय तक एक विरोध मार्च पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता जताते हुए मंगलवार को दावा किया कि आज सच बोलने और लिखने की आजादी पर खतरा है। जब संसद के भीतर रखी गई बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाता है, तो बहुत पीड़ा होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि जिस देश के संविधान ने मीडिया को इतनी आजादी दी है, वह देश आज मीडिया की स्वतंत्रता के मामले में दुनिया के 180 देशों में से 150वें स्थान पर है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि आज देश में सच लिखने और बोलने की आजादी पर खतरा है।
विज्ञापन
ऑस्कर में भारत को दो अवॉर्ड पर सांसदों ने जताई खुशी
ऑस्कर में भारत को दो अवॉर्ड मिलने पर राज्यसभा सांसदों ने खुशी जताई। द एलिफेंट व्हिस्परर्स और फिल्म RRR के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन तक ने फिल्म जगत की जमकर तारीफ की। खरगे ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उम्मीद है कि मोदी सरकार इन पुरस्कारों का श्रेय नहीं लेगी। अच्छी बात ये है कि दोनों ही अवॉर्ड दक्षिण भारतीय फिल्मों को मिले हैं। हमें बेहद खुशी है। मेरा आग्रह है कि सरकार इसका श्रेय न ले कि हमने इसे डायरेक्ट किया है।
इस बीच समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने खरगे के दक्षिण भारतीय फिल्म के ऑस्कर जीतने वाले बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्मों को क्षेत्रीय या भाषीय आधार पर बांटना ठीक नहीं है। हमें खुशी है कि ऑस्कर से हमें पहली बार दो अवॉर्ड मिले हैं। ऐसे में इस बात के कोई मायने नहीं हैं कि वे पूर्व, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण की फिल्मों को मिले हैं। हम सभी भारतीय हैं।
उपराष्ट्रपति बोले- ...तो फिल्मों में होता
वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी भारतीय फिल्मों के ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी पुरानी कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मैं वकील नहीं बनता, तो मैं निश्चित रूप से फिल्मों में होता।