Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Session: Congress asks MPs reach Delhi November 29; Sharad faction issues whip what did Supriya say

संसद सत्र: कांग्रेस ने कहा- 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचें सांसद; शरद गुट से भी व्हिप जारी, सुप्रिया क्या बोलीं?

Fri, 27 Nov 2026 12:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 29 नवंबर को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। वहीं, एनसीपी (एसपी) ने भी अपने आठ लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। सुप्रिया सुले ने कहा कि विधेयक देखने के बाद ही पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी।

विज्ञापन
Parliament Session: Congress asks MPs reach Delhi November 29; Sharad faction issues whip what did Supriya say
संसद सत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने सभी सांसद को 29 नवंबर को दिल्ली पहुंचने को कहा है। इसके साथ ही नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने सभी आठ लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या कहा? 
कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 29 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया है। पार्टी ने यह फैसला संसद सत्र से पहले लिया है। इस दौरान 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक संसद की कार्यवाही चलेगी। माना जा रहा है कि पार्टी इस सत्र में होने वाले अहम विधायी मुद्दों और सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए अपने सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करना चाहती है।
विज्ञापन


शरद गुट ने क्या निर्देश दिए? 
एनसीपी (एसपी) का ने थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया है। पार्टी ने इसे 'अत्यंत महत्वपूर्ण' बताया गया है। यह ऐसे समय में आया है जब प्रस्तावित परिसीमन कानून को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है, और सरकार महिलाओं के आरक्षण से जुड़े संवैधानिक संशोधन के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार प्रस्तावित कानून को पारित कराने के लिए संसद में जरूरी संख्या बल जुटाने की कोशिश कर रही है। अपने आठ लोकसभा सांसदों के साथ, एनसीपी (एसपी) सरकार की संसदीय रणनीति में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकती है। हालांकि, एनसीपी (एसपी) के व्हिप में परिसीमन विधेयक का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं है। न ही इसमें सांसदों को सरकार के प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने का निर्देश दिया गया है। इसमें सदस्यों से पार्टी के रुख का पालन करने और उसका समर्थन करने के लिए कहा गया है।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा? 
वहीं, सांसद सुप्रिया सुले ने कहा , 'सत्र की घोषणा तो हो गई है, लेकिन मेरे पास एजेंडा नहीं है। मैंने अभी तक विधेयक नहीं देखा है। जब तक मैं विधेयक देख नहीं लेती, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकती।'एनसीपी (एसपी) जिसने अप्रैल 2026 में परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन को पेश करने के सरकार के पिछले प्रयास का विरोध किया था, लोकसभा में अपने आठ सांसदों के कारण एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। 

सियासी गलियारों में हलचल, विपक्ष की भी बैठक 
उधर, संसद सत्र को देखते हुए विपक्ष भी अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने भी आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में पार्टी की वरिष्ठ सांसद सोनिया गांधी की अध्यक्षता में अपने संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है।

कार्ति पी. चिदंबरम ने क्या कहा? 
कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से दक्षिणी और उत्तरी राज्यों के बीच संसद में प्रतिनिधित्व का अंतर बढ़ सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में कार्ति ने लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर चिंता जताई। उनका कहना है कि सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने से समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित नहीं होगा, क्योंकि बड़े उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच सीटों का अंतर और बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि परिसीमन की प्रक्रिया में चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं के साथ मनमाना बदलाव हो सकता है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने मौजूदा स्वरूप में प्रस्तावित परिसीमन बिल का विरोध किया है। पार्टी के सांसद पी. संदोश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सीपीआई ने 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया था, लेकिन आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने वाले नए प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी। कुमार ने राजनीतिक दलों से अपने रुख में बदलाव होने पर उसका कारण स्पष्ट करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बिल के मौजूदा स्वरूप के पक्ष में नहीं है।


डीएमके ने क्या कहा?
केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर डीएमके ने कहा है कि वह संशोधित विधेयक की समीक्षा के बाद ही अपना अंतिम रुख तय करेगी। पार्टी प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने शुक्रवार को कहा कि डीएमके पहले के मसौदे का विरोध कर चुकी है, क्योंकि इससे राज्यों और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि अगर नए विधेयक में राज्यों और क्षेत्रीय दलों की चिंताओं और सुझावों को शामिल किया गया है, तो पार्टी इसके समर्थन पर विचार कर सकती है। डीएमके के मुताबिक, उसका फैसला नए विधेयक के प्रावधानों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed