फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE:आज शाम पांच बजे लोकसभा में बोलेंगे राजनाथ सिंह, पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति की देंगे जानकारी

Thu, 11 Feb 2021 01:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 11 Feb 2021 01:54 PM IST
खास बातें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में चीन सीमा विवाद और पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर जानकारी दे रहे हैं। इससे पहले बुधवार को चीन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम होने और सेनाओं के पीछे हटाने पर सहमति बनने का दावा किया था। इसको लेकर कांग्रेस ने कल सदन में सवाल पूछा था। 

विज्ञापन
Parliament LIVE: Rajnath Singh speech on Ladakh and indian china relation LAC in Rajya sabha
राज्यसभा में चीन सीमा विवाद पर बोलते राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:53 PM, 11-Feb-2021

न्यायाधीशों से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने के लिए प्रधान न्यायाधीश सक्षम हैं : प्रसाद

सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि उच्चतर न्यायपालिका के लिए स्थापित ‘‘आंतरिक प्रकिया” के अनुसार देश के प्रधान न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के आचरण के संबंध में शिकायतें प्राप्त करने के लिए सक्षम हैं। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के आचरण के खिलाफ शिकायतें प्राप्त करने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतें और अभ्यावेदन समुचित कार्रवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश या संबद्ध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेज दी जाती है।
01:29 PM, 11-Feb-2021

शाम पांच बजे लोकसभा में बोलेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम पांच बजे लोकसभा में पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर बोलेंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
01:12 PM, 11-Feb-2021

सीबीआई में 1,374 पद रिक्त : सरकार

सरकार ने राज्यसभा में गुरुवार को बताया कि 31 दिसंबर 2020 तक केंद्रीय जांच ब्यूरो में 1,374 पद रिक्त थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 7,273 स्वीकृत पदों की तुलना में भरे हुए पदों की संख्या 5,899 थी। उन्होंने कहा कि 5,000 कार्यकारी रैंक के पदों में से 4,171 पद भरे हुए थे। उन्होंने कहा कि विधि एवं मंत्री रैंक के स्वीकृत 370 एवं 162 पदों की तुलना में वास्तविक तैनाती 284 और 66 थी। सिंह ने कहा कि समय-समय पर सभी रैंकों के पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए सक्रियता से कदम उठाए जाते हैं।
12:36 PM, 11-Feb-2021

सुप्रीम कोर्ट में हिंदी में कामकाज करने की मांग 

राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में कामकाज हिंदी में और उच्च न्यायालयों में कामकाज स्थानीय भाषाओं में किए जाने के लिए कानून बनाने की मांग की। भाजपा सांसद ने कहा कि इससे आम आदमी को वास्तविक रूप से न्याय मिल पाएगा।  शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा के हरनाथ सिंह ने कहा, '' लोकतंत्र की अवधारणा में जनता सर्वोपरि होती है। देश की 98 फीसदी आबादी या तो हिंदी बोलती है या स्थानीय भाषा में संवाद करती है। मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं हो सकता।'' 
11:06 AM, 11-Feb-2021

सेना के शौर्य और वीरता की भूरि-भूरि प्रशंसा : राजनाथ 

रक्षा मंत्री ने कहा,  मैं इस सदन से आग्रह करना चाहता हूं कि मेरे साथ संपूर्ण सदन हमारी सेनाओं की इन विषम एवं भीषण बर्फबारी की परिस्थितियों में भी शौर्य एवं वीरता के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करे। 
10:58 AM, 11-Feb-2021

हमने कुछ नहीं खोया : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने बताया, पेंगोग लेक क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं के पीछे हटाने का जो समझौता हुआ है,  उसके अनुसार,  दोनों पक्ष एलएसी पर आगे की सैन्य तैनाती को पीछे हटाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, मैं इस सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस बातचीत में हमने कुछ भी खोया नहीं है। सदन को यह जानकारी भी देना चाहता हूं कि अभी भी एलएसी पर  गश्त करने  के बारे में कुछ मुद्दे बचे  हैं। आगे की बातचीत में इन मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:54 AM, 11-Feb-2021

देश की रक्षा में हर चुनौती से लड़ने को तैयार सेना : राजनाथ 

राज्यसभा में रक्षा मंत्री ने कहा, ''  भारतीय सेनाएं अत्यंत बहादुरी से लद्दाख की ऊंची दुर्गम पहाडि़यों तथा कई मीटर बर्फ के बीच में भी सीमाओं की रक्षा करते हुए अडिग हैं और इसी कारण हमारा दबदबा  बना हुआ है। हमारी सेनाओं ने इस बार भी यह साबित करके दिखाया है कि भारत की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा करने में वे सदैव हर चुनौती से लड़ने के लिए तत्पर हैं और अनवरत कर रहे हैं।'' 
10:50 AM, 11-Feb-2021

भारतीय सेनाओं ने डट कर किया सामना : राजनाथ 

रक्षा मंत्री ने कहा, पिछले वर्ष मैंने इस सदन को अवगत कराया था कि एलएसी के आस-पास पूर्वी लद्दाख  में कई क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। हमारे सशस्त्र सेनाओं द्वारा भी भारत की सुरक्षा की दृष्टि पर्याप्त तथा effective counter deployment किए गए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि भारतीय सेनाओं ने इन सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है तथा अपने शौर्य एवं बहादुरी का परिचय पेगोंग त्सो के दक्षिण एवं उत्तरी किनारे पर दिया है। 
10:38 AM, 11-Feb-2021

शांति बनाए रखने पर दिया जोर : राजनाथ 

पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हम नियंत्रण रेखा ( एलएसी) पर शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत ने हमेशा द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा, एलएसी पर शांति में किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति का हमारी द्विपक्षीय संबंध पर बुरा असर पड़ता है। कई उच्च स्तरीय संयुक्त बयान  में भी यह जिक्र किया गया है कि एलएसी तथा सीमाओं पर शांति कायम रखना द्विपक्षीय संबंधों  के लिए अत्यंत आवश्यक है।
10:33 AM, 11-Feb-2021

चीन सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री सदन में दे रहे जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में चीन सीमा विवाद और पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति पर जानकारी दे रहे हैं।राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले साल चीन की ओर से एलएसी पर घुसपैठ की कोशिशें की गईं थीं। पिछले साल गलवां घाटी में देश के वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। भारत चीन के साथ बातचीत के जरिये तनाव कम करने पर काम कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा,  मैं सदन को यह भी बताना चाहता हूं कि भारत ने चीन को हमेशा यह कहा है कि द्विपक्षीय संबंध दोनों पक्षों के प्रयास से ही विकसित हो सकते हैं। साथ-साथ ही सीमा के प्रश्न को भी बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed