Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session 2023 Live: लोकसभा-राज्यसभा में कार्यवाही फिर शुरू, लग रहे राहुल गांधी माफी मांगो के नारे

Tue, 14 Mar 2023 02:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 14 Mar 2023 02:16 PM IST
खास बातें

संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण में भी सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। राज्यसभा में हंगामे के बीच सदस्यों ने भारत की फिल्मों- आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर जीत के लिए बधाई दी। हालांकि, टकराव के चलते लोकसभा और राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए भंग कर दिया गया था। एक बार फिर कार्यवाही शुरू होने के बाद दोनों सदनों में भाजपा-कांग्रेस में टकराव शुरू हो गया।

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2023 Live Second Leg Lok Rajya Sabha Nirmala Sitharaman PM Modi News in Hindi
लोकसभा-राज्यसभा। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:15 PM, 14-Mar-2023

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में जारी जबरदस्त हंगामे के बीच दोनों सदनों को कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 
02:03 PM, 14-Mar-2023

संसद में लग रहे राहुल गांधी माफी मांगो के नारे

संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित रहने के बाद फिर से शुरू हो गई है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस नेताओं में टकराव लगातार जारी है। दोनों सदनों में भाजपा की तरफ से राहुल गांदी माफी मांगों के नारे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
12:30 PM, 14-Mar-2023

पीएम मोदी ने सदन की कार्यवाही से पहले की मंत्रियों के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह संसद में कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर और नितिन गडकरी सहित अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की।
11:59 AM, 14-Mar-2023

पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। गोहिल ने आरोप लगाया कि गोयल ने लोकसभा के एक सदस्य के खिलाफ आरोप लगाकर उच्च सदन के नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को नियम 188 के तहत दिए नोटिस में गोहिल ने कहा कि गोयल ने उस नियम 238 का हनन किया है ‘जो स्पष्ट रूप से कहता है कि कोई भी सदस्य किसी दूसरे सदस्य या दूसरे सदन के सदस्य के खिलाफ मानहानिकारक एवं अभियोगात्मक प्रकृति वाला कोई आरोप नहीं लगा सकता।’ गोहिल ने नोटिस में कहा कि 13 मार्च को गोयल ने दूसरे सदन के सदस्य की कुछ टिप्पणियों से जुड़ा विषय राज्यसभा में उठाया।
 
11:38 AM, 14-Mar-2023

केंद्रीय मंत्री बोले- दिख रही राहुल की तानाशाही

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "देश में किसने तानाशाही की, उनके पार्टी में किस तरह की तानाशाही चल रही है और खड़गे जी के साथ कैसा व्यवहार होता है ये सबको पता है। राहुल गांधी और उनकी ड्रामा कंपनी को लगता है कि वो देश में शासन करने के लिए पैदा हुए हैं ये उनकी तानाशाही दिखाती है। उन्होंने कहा कि सदन में उनका माइक बंद कर दिया गया था और उन्होंने बाहर के देशों को भारत के मामले में दखल देने के लिए कहा इसलिए हम चाहते हैं कि राहुल गांधी माफी मांगें।"
11:22 AM, 14-Mar-2023
कांग्रेस ने अदाणी विवाद समेत अलग-अलग मुद्दों पर संसद में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 AM, 14-Mar-2023

Budget Session 2023 Live: लोकसभा-राज्यसभा में कार्यवाही फिर शुरू, लग रहे राहुल गांधी माफी मांगो के नारे

संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण में भी सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। जहां केंद्र ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर कांग्रेस को घेरा, वहीं विपक्ष ने अदाणी और एजेंसियों की छापेमारी के मुद्दे को उठाया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी रहा। मंगलवार को इस हंगामे के चलते लोकसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए भंग कर दिया गया। वहीं, राज्यसभा में हंगामे के बीच सदस्यों ने भारत की फिल्मों- आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed