फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parents of Jain girl, who died after observing 68 days’ fast, booked

हैदराबाद : उपवास के बाद जैन लड़की की मौत, परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज

Mon, 10 Oct 2016 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
Parents of Jain girl, who died after observing 68 days’ fast, booked
आराधना - फोटो : ndvt

हैदराबाद में जैन लड़की से जबरन उपवास रखवाने से हुई मौत के बाद पुलिस ने परिवार वालों पर शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने 13 वर्षीय एक किशोरी की मौत के मामले में उसके अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का एक मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि परंपरा के तहत 68 दिन तक उपवास रखने के कारण जैन लड़की की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त 'उत्तर क्षेत्र' पी वाई गिरि ने पीटीआई से कहा, ‘‘एक स्थानीय बाल अधिकार एनजीओ ‘बलाला हक्कुला संघम’ की ओर से मार्केट पुलिस थाने में दी गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और किशोर न्याय कानून की धारा 75 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।’

विज्ञापन

परिजनों का दावा, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Parents of Jain girl, who died after observing 68 days’ fast, booked

पुलिस निरीक्षक एम मुत्तैया के मुताबिक एनजीओ ने शिकायत में आरोप लगाया है कि लड़की के अभिभावकों और परिवार के सदस्यों ने उससे एक जैन परंपरा के तहत 68 दिन का उपवास कराया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लड़की के अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाये जाने के बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि वो अभी इस मामले की जांच करेंगे। पुलिस पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों से भी पूछताछ की ज रही है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि 68 दिन के उपवास खोलने के दो दिन बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed