{"_id":"595ac8ce4f1c1b183c8b4667","slug":"paperless-work-system-begins-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुआ ‘पेपरलेस’ कामकाज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुआ ‘पेपरलेस’ कामकाज
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली।
Updated Tue, 04 Jul 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
नौकरशाह कानून से ऊपर नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : hindustantimes
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटलीकरण की दिशा में कदम बढ़ा दिया। सोमवार को पेपरलेस कामकाज के पहले दिन प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर ने वकीलों से कहा कि कागजी दस्तावेज के बिना काम करना आसान है। हालांकि पहले दिन जजों को डिजिटल माध्यम से काम करने में थोड़ी असुविधा हुई और उन्हें कागजी फाइलों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति खेहर ने एक मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों से कहा, ‘हम सीख रहे हैं और आप लोग भी सीख रहे हैं, लेकिन कागजी दस्तावेज के बिना काम करना आसान है।’ उन्होंने वकीलों से कहा कि यह आपके लिए अच्छा है, क्योंकि हम जल्दबाजी में नहीं हैं। हम रिलैक्स हैं, क्योंकि हमारे पास फाइलों का अंबार नहीं है।
विज्ञापन
पहले दिन असुविधा को देखते हुए सहयोग के लिए आईटी के जानकार मौजूद थे। इसके बावजूद अधिकतर जजों ने कागजी फाइलों के जरिये सुनवाई की।