फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paper leaks late night of polytechnic examinations, sold in 200 each

वायरल होने से पहले महज 200 रुपए में बिक रहा था पॉलीटेक्निक का पेपर

Sat, 14 May 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन Updated Sat, 14 May 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
Paper leaks late night of polytechnic examinations, sold in 200 each
पेपर लीक

पॉलीटेक्निक फर्स्ट ईयर के एप्लाइड फिजिक्स का पेपर गुरुवार रात नौ बजे ही छात्रों के पास पहुंच गया था। मथुरा-वृंदावन में कई छात्रों को 200-200 रुपये में पेपर दिए गए। सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर पेपर आने के बाद हड़कंप मचा और दोपहर में करीब दो बजे सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद का मेल प्राप्त होते ही परीक्षा निरस्त होने घोषणा की गई। सचिव ने सभी परीक्षा केंद्रों से पेपरों के बंडल वापस भेजने को कहा है। इधर, वृंदावन में परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने नारेबाजी कर पुन: परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन

 
बता दें कि पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने जिले में पीएमवी पॉलीटेक्निक कालेज वृंदावन सहित 16 सेंटर बनाए हैं। पीएमवी पॉलीटेक्निक कालेज केंद्र पर शुक्रवार को परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने बताया कि रात नौ बजे उनके पास मथुरा के बीएसए कालेज के समीप रहने वाले छात्रों का फोन आया। उन्होंने 200-200 रुपये में फिजिक्स का पेपर मिलने की बात कही। इस पर कई छात्रों ने संपर्क साधा और पेपर खरीद लिए। सुबह 10 बजे तक सोशल मीडिया के जरिए लगभग सभी छात्रों के पास एप्लाइड फिजिक्स पेपर की प्रति पहुंच गई।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर जब छात्र पहुंचे तो उन्हें परीक्षा निरस्त होने की जानकारी हुई। इस पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी केंद्र पर पहुंच गई। पीएमवी पालीटेक्निक के चीफ प्रोक्टर आरएस उपाध्याय ने बताया कि दोपहर में दो बजे के बाद प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने मेल के जरिए परीक्षा रद्द करने की सूचना कालेज प्रशासन को दी। साथ ही निर्देश दिए कि प्रश्नपत्र के पैकेट न खोले जाएं और पैकेट पर लगी सील से छेड़छाड़ न की जाए। उन्होंने प्रश्नपत्रों के सभी पैकेट 14 मई तक परिषद कार्यालय में भेजने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में पॉलीटेक्निक गणित का पेपर भी लीक

Paper leaks late night of polytechnic examinations, sold in 200 each
मथुरा में भी पेपर लीक

क्षेत्र में स्थित एक निजी पॉलीटेक्निक कालेज से रविवार को होने वाली परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। इस मामले में देर रात कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने थाना फरह पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पेपर लीक होने की घटना शुक्रवार को फरह के पास स्थित एडीफाई पालीटेक्निक कालेज में हुई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन में निरस्त हुई परीक्षा के पेपर लखनऊ भेजने के लिए कालेज प्रशासन सील करा रहा था। इसी बीच कालेज का एक शिक्षक अचानक बाहर निकल गया। किसी ने उसे जेब में एक पेपर रखते हुए देखा था। इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी गई, उन्हें शिक्षक को वापस बुलाया। बुलाने के बाद भी शिक्षक कालेज नहीं पहुंचा तो संदेह हुआ।

प्रधानाचार्य ने पेपरों के बंडल चेक कराए तो गणित के पेपरों का बंडल खुला हुआ था और उसमें एक पेपर गायब था। देर शाम तक उसे बुलाने के प्रयास होते रहे। गणित की परीक्षा रविवार को होनी है। इसके बाद कालेज प्रधानाचार्य थाना फरह पहुंचे और पेपर लीक होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed