फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Paper leak outside water leak inside Opposition takes dig at government over leak in Parliament

Parliament: ‘बाहर पेपर लीक, अंदर पानी लीक’, संसद में पानी टपकने पर विपक्ष का केंद्र पर तंज; सचिवालय ने दी सफाई

Thu, 01 Aug 2024 05:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 01 Aug 2024 05:52 PM IST
सार

संसद भवन में पानी टपकने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। विपक्ष के नेताओं ने कहा, ‘संसद के बाद पेपर लीक हो रहा है और संसद के अंदर पानी लीक हो रहा है।’

विज्ञापन
Paper leak outside water leak inside Opposition takes dig at government over leak in Parliament
महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष और अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में भारी बारिश के बाद संसद भवन में पानी टपकने का वीडियो सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। इस बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। विपक्ष के नेताओं ने कहा, ‘संसद के बाद पेपर लीक हो रहा है और संसद के अंदर पानी लीक हो रहा है।’ इसके साथ ही विपक्ष के सांसदों ने पुराने संसद भवन के मजबूत ढांचे की सराहना की है।  

विज्ञापन


‘संसद के बाहर पेपर लीक और अंदर पानी लीक’
सोशल मीडिया मंच एक्स पर कांग्रेस के लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने एक वीडियो साझा किया है। इसमे दिख रहा है कि संसद भवन की छत से पानी टपक रहा है और नीचे एक बाल्टी रखी हुई है। कांग्रेस सांसद ने एक्स पर लिखा, ‘संसद के बाहर पेपर लीक हो रहा है और अंदर पानी लीक हो रहा है। जिस संसद लॉबी का राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। अभी संसद भवन को बने हुए एक वर्ष हुआ है और हालात ऐसे हैं।’ 
विज्ञापन


पुराना संसद भवन ज्यादा बेहतर था- अखिलेश यादव
उधर, समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ‘नए संसद भवन से बेहतर पुराना संसद भवन था। वहां पूर्व सांसद भी मुलाकात करने के लिए आ जाते थे। नए संसद भवन में पानी लीक होने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसे तैयार करने में अरबों रुपये खर्च हो गए। क्यों न तब तक के लिए पुराने संसद भवन का रुख किया जाए? लोग पूथ रहे हैं कि क्या भाजपा सरकार द्वारा तैयार किए गए प्रत्येक भवन से पानी टपक रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों का सरकार पर वार 
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘नई संसद की लॉबी से पानी टपक रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह इमारत जर्जर हो गई है। भारत मंडपम में भी ऐसा ही देखने को मिला है।’ टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने भी नए संसद भवन की छत से पानी टपकने के बाद पुराने संसद भवन को बेहत बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘नए संसद भवन में बरामदा नहीं है। दिल्ली में भारी बारिश के बाद हमने पुराने संसद भवन में शरण ली। पुराने संसद भवन को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है।’ कांग्रेस के राज्य सभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने एक्स पर लिखा, ‘संसद से लेकर सड़क तक, हर जगह बाढ़ का नजारा देखने को मिला। 100 वर्ष पहले पुराने संसद भवन को तैयार किया गया था और वहां कभी भी पानी के टपकने की बात सामने नहीं आई। अपने निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही नए संसद भवन की छत से पानी टपकने लगा है।’


लोकसभा सचिवालय ने भी दी सफाई
उधर, लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन की छत से पानी टपकने की घटना पर सफाई दी है। लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि नए संसद भवन में कांच का गुंबदनुमा आकार बनाया गया है। एक कांच को दूसरे कांच से जोड़ने के लिए चिपकाने वाला पदार्थ अपनी जगह से थोड़ा सा खिसक गया था। इस वजह से मामूली पानी का रिसाव हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद तत्काल की स्थिति को ठीक कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed