फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pandemic: Congress leader Sandeep Dixit demands murder case should be filed on Kejariwal, attributed to corona deaths

महामारी: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की मांग केजरीवाल पर चले हत्या का मुकदमा, मौतों के लिए बताया जिम्मेदार

Sun, 09 May 2021 04:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 09 May 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Pandemic: Congress leader Sandeep Dixit demands murder case should be filed on Kejariwal, attributed to corona deaths
sandeep dixit - फोटो : ani
पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने छह साल के शासन में कोई नया अस्पताल नहीं बनवाया है। इसी कारण इस समय दिल्ली में लोगों को बिस्तर नहीं मिल पा रहे हैं और उचित इलाज के अभाव में लोगों की मौतें हो रही हैं। इन मौतों के लिए केजरीवाल पर 'हत्या का मुकदमा' चलना चाहिए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।
 
हाल ही में एक वीडियो जारी कर संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने अपने समय में एक दर्जन से ज्यादा अस्पतालों की नींव रखी थी, लेकिन उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई और नई सरकार ने अस्पतालों का काम रोक दिया। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों के निर्माण का काम किया होता तो आज दिल्ली वालों को अस्पतालों में ज्यादा बेड्स उपलब्ध होते और आज कम लोगों की जान जाती।
विज्ञापन

 
पूर्वी दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने केजरीवाल सरकार पर मुफ्त की योजनाओं की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक सीमा में लोगों को मुफ्त की सुविधाएं देती थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे ही सत्ता में आने का हथियार बना लिया। उसने लोगों को मुफ्त की बिजली, पानी, यात्रा का लालच देकर भ्रम में डाला और सत्ता में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दीक्षित ने कहा कि आम आदमी को आज इस राजनीति की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। लोगों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है और उनकी जान जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मुफ्त में दिए जा रहे इन्हीं पैसों से बेड्स बढ़ाए जाते तो लोगों की जान बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सहायता तो केंद्र से लेते हैं, लेकिन उसके बाद उसी पर आरोप भी लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जितना पैसा खर्च करके दिवाली समारोह का विज्ञापन करवाया, उतने ही पैसों में दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा सकती थी। लेकिन सरकार ने जनता के हित में कोई भी काम करने से मना कर दिया।
 
भाजपा ने कहा- केंद्र की सुविधा को भी अपना बता देते हैं केजरीवाल : सारिका जैन
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता सारिका जैन ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार कोरोना महामारी के दौरान पूरी तरह खोखली साबित हुई है। वह मरीजों की जान बचाने से लेकर लोगों को कोई भी सुविधा देने में नाकाम साबित हुई है। इसकी बजाय जब केंद्र सरकार गरीबों को दो महीने मुफ्त राशन की सुविधा उपलब्ध कराती है तो वे टीवी पर प्रेस कांफ्रेंस और विज्ञापन कर इसका श्रेय स्वयं ले लेते हैं।
 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को इस तरह की मुफ्त की योजनाओं की राजनीति नहीं करनी चाहिए। जनता को भी अब यह समझ में आ जाना चाहिए कि जो लोग मुफ्त की राजनीति करते हैं, वे समय आने पर जनता के किसी काम नहीं आते। उन्होंने कहा कि जनता को उसी पार्टी और उसी नेता का समर्थन करना चाहिए जो उनके लिए विकास का काम करता हो।    
 
दिल्ली में महामारी की बुरी स्थिति
शनिवार को हुई 332 मौतों के साथ दिल्ली में कोरोना के कारण अब तक 19,071 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना की पॉजिटिविटी दर 23.34 हो गई है जो एक समय पर 34 प्रतिशत को पार कर गई थी। शनिवार को 17,364 नए संक्रमित सामने आए वहीं 20,160 लोग स्वस्थ भी हुए।
 
सरकार ने वैक्सीनेशन को अपनी प्राथमिकता बना रखा है। पिछले चौबीस घंटे में 79,800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सरकार ने वैक्सीन की उपलब्धता की कमी को संपूर्ण वैक्सीनेशन की राह में बड़ी मुश्किल बताई है। इसके लिए केंद्र से सहायता मांगी गई है।

 
पिछले 24 घंटे में 74,384 लोगों का विभिन्न तरीके से करोना टेस्ट किया गया है। राजधानी में इस समय 51,338 छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाकर लोगो को कोरोना से बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed