फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pandal collapses at event attended by Union minister Giriraj Singh read Maharashtra news updates

Maharashtra : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में गिरा पंडाल, हादसे में महिलाओं लगी चोटें

Wed, 08 Mar 2023 06:03 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Mar 2023 06:03 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि एक महिला को आंखों में चोटें आईं हैं और उसे ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया, अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

विज्ञापन
pandal collapses at event attended by Union minister Giriraj Singh read Maharashtra news updates
giriraj singh - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को तेज हवाओं के कारण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम में पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। शाहपुर में हुए हादसे में कुछ महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले मंत्री बाहर जा रहे थे, तभी तेज हवाओं के कारण पंडाल का एक हिस्सा गिर गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि एक महिला को आंखों में चोटें आईं हैं और उसे ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया, अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्थापित लगभग 30 अस्थायी स्टालों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


केंद्र समूहों की महिला सदस्य बनाना चाहता है लखपति
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को लखपति बनाने का संकल्प लिया है। वह ठाणे जिले के शाहपुर में महिलाओं की एक दिवसीय कार्यशाला और एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। समारोह में 25,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में 86,000 स्वयं सहायता समूह हैं जिनमें नौ करोड़ महिलाएं शामिल हैं। पिछले आठ वर्षों में, सरकार ने इन महिलाओं को 6.26 लाख करोड़ रुपये वितरित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रत्येक सदस्य को लखपति बनाया जाए। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। देश में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि ठाणे जिले में एसएचजी की महिला सदस्यों की आय बढ़ेगी और जिले की जीडीपी में सुधार होगा।


नासिक में कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई
महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार दोपहर एक कार के वैन से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना शाम करीब चार बजे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इगतपुरी के पास हुई। उन्होंने कहा कि कार नासिक से मुंबई जा रही थी, तभी उसका एक टायर फट गया, जिसके बाद वह डिवाइडर से कूद गई और एक टोइंग वैन से टकरा गई। मुंबई जा रही कार में सवार चार यात्रियों में दो पुरुष, एक महिला और एक छोटी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed