{"_id":"59d32ce54f1c1bec538b5808","slug":"palanisamy-group-going-to-start-new-channel-after-did-not-get-ownership-of-jaya-tv-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जया टीवी पर मालिकाना हक न मिलने के बाद नया चैनल ला रहा पनालीसामी धड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जया टीवी पर मालिकाना हक न मिलने के बाद नया चैनल ला रहा पनालीसामी धड़ा
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद लगातार राजनीतिक उठा-पटक की मार झेल रहे तमिलनाडु में शांति बहाल के आसार नहीं दिख रहे हैं। एआईएडीएमके के चैनल जया टीवी और अखबार नमाधू एमजीआर पर वीके शशिकला के मालिकाने से सीएम पनालीसामी ग्रुप बौखलाया हुआ है। अब ऐसा माना जा रहा है कि पनालीसामी ग्रुप अपना नया चैनल और न्यूजपेपर लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
दरअलसल, राज्य में जया टीवी और न्यूजपेपर की पकड़ है और पनालीसामी ग्रुप को अपनी घटती लोकप्रयिता का डर सताने लगा है, इसलिए ये कदम उठाया जा रहा है।
सीएम पनालीसामी की ओर से ये जिम्मेदारी एसपी वेलूमानी और पी थंगामानी को सौंपी गई है। इतना ही नहीं अब तक 10 नाम ग्रुप के सामने पेश किए गए हैं, लेकिन इनमें से किसी पर भी मुहर नहीं लग पाई है। सरकार के भाषा और संस्कृति मंत्री के पांडीयाराजन को भी पनालीसामी ग्रुप ने चैनल और न्यूजपेपर लॉन्चिंग को लेकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पार्टी दो गुटों में बंट गई है, जिसमें एक ग्रुप सीएम पनालीसामी का है और दूसरा पार्टी की बड़ी नेता वीके शशिकला है। दोनों ही ग्रुप पार्टी चिन्ह पर दावेदारी की लड़ाई कर रहे हैं और ये मामला चुनाव आयोग के पास हो गया है और इसकी सुनवाई 6 अक्तूबर को होगी। हालांकि, वीके शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में जल में हैं, जबकि दिनाकरन पर पार्टी चिन्ह को लेकर घूस देने का आरोप लगा हुआ है।
विज्ञापन