फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani woman Afsha becomes wife of bareilly Man

पाकिस्तान से दुल्हन बनकर बरेली आईं अफ्शा

Wed, 27 Dec 2017 08:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistani woman Afsha becomes wife of bareilly Man
bareilly bride
कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर पाकिस्तानी हुकूमत के रवैये से दोनों देशों के संबंधों में आए कसैलेपन के बीच पाकिस्तान की अफ्शा बरेली के अली शान की दुल्हन बनकर भारत पहुंची हैं। अफ्शा भारत आकर जहां अपने घर जैसा माहौल मिलने से खुश हैं, वहीं उनकी डोली लाने पाकिस्तान गए अली शान के परिवार के लोग वहां मिले अपनेपन से अभिभूत हैं।
विज्ञापन


बुजुर्गों की मानी जाए तो करीब दो दशक बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान से कोई बहू भारत आई है। अफ्शा को लेकर पाकिस्तान से लौटे मठिया बिहारीपुर में रहने वाले शान ईंट भट्ठे वालों के परिवार का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इंसानी सतह पर कहीं कोई दुराव नहीं झलकता। चाहे राजनेता हों या फौजी या फिर आम आदमी, सभी आपस में मेलजोल चाहते हैं। अली शान वसीम इम्तियाज के बेटे हैं जिनकी शादी लाहौर निवासी सुहेल अख्तर की बेटी अफ्शा से हुई है। उनकी बारात यहां से पांच दिसंबर को गई थी। पाकिस्तान में 11 दिसंबर को शादी की रस्म पूरी हुई। सोमवार को बाराती दुल्हन के साथ लौटे तो बरेली जंक्शन पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: मुलाकात से पहले जाधव की मां-पत्नी के कपड़े बदलवाए, बेशर्म पाक मीडिया बोला- सब जायज
विज्ञापन
विज्ञापन


अली शान के वालिद वसीम इम्तेयाज ने बताया कि जब लाहौर में खरीदारी करने पहुंचे और मोल भाव करने लगे तो दुकानदारों ने कहा आप हमारे देश की बेटी ले जा रहे हैं, नफा नहीं लेंगे। आदर सत्कार भी किया। उन्होंने बताया कि अब वलीमा करना है मगर वहां से आ रहे लगभग 40 लोगों का वीजा कराना है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी मदद कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली बुलाया है जहां वे विदेश मंत्री सुषमा सुराज से बात करेंगे।

बहुत अच्छा माहौल है भारत का: अफ्शा
अफ्शा का कहना है कि यहां आकर लग ही नहीं रहा है कि वह अपना देश छोड़ आई है। सोमवार को ही आई थी और शाम को एक बारात में जाने का मौका मिला। बहुत अच्छा माहौल लगा। बोलीं, जहां तक भारत पाकिस्तान के बीच तल्खी की बात है तो उसकी राजनीतिक वजह हो सकती है, मगर उन्हें नहीं लगता कि लोगों के दिलों में कहीं कोई फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed