फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan media reactions after meeting of Kulbhushan Jadhav with his family

मुलाकात से पहले जाधव की मां-पत्नी के कपड़े बदलवाए, बेशर्म पाक मीडिया बोला- सब जायज

Wed, 27 Dec 2017 05:06 AM IST
एजेंसी/ लाहौर 
एजेंसी/ लाहौर  Updated Wed, 27 Dec 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
Pakistan media reactions after meeting of Kulbhushan Jadhav with his family

कुलभूषण जाधव की उनकी मां और पत्नी से मुलाकात के बाद मंगलवार को भी पाकिस्तान की मीडिया में यह मुद्दा छाया रहा। हालांकि निष्पक्षता का दावा करने वाले वहां के ज्यादातर अखबार, टीवी, वेबसाइट और मीडिया संस्थानों ने अपनी सरकार की ही भाषा बोली। 

विज्ञापन


उन्हें न इस मुलाकात के दौरान में बीच रखी गई शीशे की दीवार में अमानवीयता दिखी और न दोनों महिलाओं के कपड़े बदलवाने पर कोई सवाल उठाया गया। पाकिस्तान मीडिया ने इस मुलाकात को अपने देश की शानदार डिप्लोमेसी का प्रतीक बताया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के द इंटरनेशनल न्यूज ने कुलभूषण की मां और पत्नी की भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की खबर को प्रमुखता से ली। वहीं लेखक और पत्रकार आमिर गौरी ने इस अखबार में लिखे अपने लेख में पाकिस्तान की डिप्लोमेसी की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने क्रिसमस और जिन्ना के जन्मदिन जैसे पाक दिन को इस मुलाकात के लिए चुना। बीच में मौजूद शीशे की दीवार और कैमरों को भी जरूरी बताया। उनका कहना था कि मुद्दा संवेदनशील है। इसलिए यह सब जरूरी है।  

द नेशन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के उस बयान को प्रमुख से लिया जिसमें कहा गया कि जाधव को फांसी देने से पाकिस्तान के लिए ठीक नहीं होगा। उसे जीवित रहने से यह केस चलता रहेगा। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने जाधव के मुलाकात के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करने की खबर प्रकाशित की। डॉन ने सुषमा और कुलभूषण के परिवार की मुलाकात को प्रमुख से प्रकाशित किया। 


पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमले को भी जाधव के परिवार की मुलाकात से जोड़ा। कई अखबारों ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि यह हमारी मानवीयता पर भारत का जवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed