फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani spy' arrested in Kolkata; sensitive documents seized

West Bengal: कोलकाता में पुलिस ने गिरफ्तार किया पाकिस्तानी जासूस; संवेदनशील दस्तावेज जब्त

Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

West Bengal: पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूस के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन
Pakistani spy' arrested in Kolkata; sensitive documents seized
arrest - फोटो : istock

विस्तार

पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूस के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से कई संवेदनशील दस्तावेज जब्त किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के कर्मियों ने शुक्रवार रात हावड़ा में व्यक्ति को उसके आवास से उठाया और कोलकाता में विशेष कार्य बल के कार्यालय में घंटों पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी (36 वर्षीय) मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा, गिरफ्तार व्यक्ति को देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। अधिकारी ने कहा, उसके मोबाइल फोन में तस्वीरों, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली थी। इन्हें उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया संचालक को भेजा था। उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल उपकरण भी जब्त कर लिया गया है।
 

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करता था और वह पहले दिल्ली में रहा था। अधिकारी ने कहा, आरोपी दिल्ली से स्थानांतरित होने के बाद पिछले तीन महीने से हावड़ा इलाके में रह रहा था। उसे शुक्रवार को वहां से पकड़ा गया और पूछताछ के बाद हमारे कार्यालय में उसकी जांच की गई।
 

एक स्थानीय अदालत ने उसे छह सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। व्यक्ति को आईपीसी और सरकारी गोपनीयता कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed