फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani media claims that Pakistan offers consular access to Kulbhushan Jadhav tomorrow

पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव को कल मिलेगी राजनयिक पहुंच, भारत ने दिया ये जवाब

Thu, 01 Aug 2019 05:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 01 Aug 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Pakistani media claims that Pakistan offers consular access to Kulbhushan Jadhav tomorrow
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

कुलभूषण जाधव को न्याय मिलने की राह में पहला कदम कल यानी शुक्रवार को उठा लिया जाएगा। पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक पाक जाधव को कल राजनयिक पहुंच (कॉन्सुलर एक्सेस) की सुविधा देगा। कुछ दिन पहले ही भारत ने पाक से कहा था कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले का पालन करते हुए जाधव को जल्द से जल्द राजनयिक संपर्क उपलब्ध कराए। 

विज्ञापन

पाक के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा भारत

इस मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय अदालत द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पाकिस्तान के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं। जो भी प्रतिक्रिया दी जानी है, हम राजनयिक चैनलों के माध्यम से समय पर दे देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव (49) को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के विरोध में भारत ने हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे ने जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी थी। 

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत के पक्ष में फैसला दिया। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान को आदेश दिया कि वह जाधव को दी गई मौत की सजा की समीक्षा करे और राजनयिक पहुंच की सुविधा उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed