फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heroin worth 350 crores caught from Pak boat in Gujarat, 500 crores cocaine from Mumbai

Drug Seized: गुजरात में पाक बोट से पकड़ी 350 करोड़ की हेरोइन, मुंबई से 500 करोड़ की कोकीन

Sat, 08 Oct 2022 02:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद/मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 Oct 2022 02:39 PM IST
सार

आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बोट 'अल साकार' के चालक दल के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के समीप की गई। 

विज्ञापन
Heroin worth 350 crores caught from Pak boat in Gujarat, 500 crores cocaine from Mumbai
नवा शेवा बंदरगाह पर सेबफल की पेटियों से मिली कोकीन की ईटें - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नार्को जंग तेज कर दी है। देश में लगातार मादक पदार्थों का जखीरा जब्त होने से यही संकेत मिल रहा है। आज गुजरात के समुद्र से एक पाक बोट पकड़ कर 350 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है। वहीं, मुंबई के नवा शेवा बंदरगाह से 500 करोड़ से ज्यादा की कोकीन जब्त की गई है। 

विज्ञापन


भारतीय तट रक्षक बल (ICG) और गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने आज अल सुबह गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र से एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा है। बोट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 350 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। 
विज्ञापन


आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बोट 'अल साकार' के चालक दल के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के समीप की गई। इस बोट को जाखू तट पर लाया जा रहा है। गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया कि बोट में छह पाकिस्तानी सवार थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक तस्कर मोहम्मद कादर ने भेजी थी खेप
डीजीपी भाटिया ने बताया कि जांच में पता चला है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर मोहम्मद कादर ने मादक पदार्थ की यह खेप भारत भेजी थी। इसकी आपूर्ति बीच समुद्र में होने वाली थी। खुफिया सूचना मिलने पर गुजरात एटीएस ने यह साझा कार्रवाई की। डीजीपी ने कहा कि तटरक्षक बल और हमारी टीम जाखू बंदरगाह पहुंच गई है। आगे कार्रवाई जारी है। 

एक साल में छठी व एक माह से कम समय में दूसरी ऐसी कार्रवाई
पाकिस्तान बोट और मादक पदार्थ जब्त करने की यह इस साल की छठी कार्रवाई है, जबकि एक माह से कम समय में दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी बोट से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। 


कोकीन की 50 ईंटे जब्त, सेब के बीच छिपाकर लाई गई थी
उधर, महाराष्ट्र में डीआरआई की मुंबई स्थित जोनल इकाई की टीम ने 6 अक्तूबर को नवा शेवा बंदरगाह से सेबफल की पेटियों में छिपाकर लाई गई कोकीन की 50 ईटें जब्त की हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 502 करोड़ रुपये बताया गया है। ये फल दक्षिण अफ्रीका से आयात किए गए थे। आयातक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed