{"_id":"65e564bb670c2746c609ca2c","slug":"pakistan-slogan-case-karnataka-home-minister-on-priyank-kharge-s-statement-that-he-received-the-fsl-reports-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: PAK समर्थक नारेबाजी मामले में भाजपा के दावे को गृह मंत्री ने नकारा, बोले- हम निजी लैब की रिपोर्ट...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: PAK समर्थक नारेबाजी मामले में भाजपा के दावे को गृह मंत्री ने नकारा, बोले- हम निजी लैब की रिपोर्ट...
Mon, 04 Mar 2024 01:45 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:45 PM IST
सार
भाजपा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया।
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर।
- फोटो : PTI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का मामला गरमाता जा रहा है। हाल ही में, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने दावा किया था कि उन्हें विधान सौधा में कथित पाकिस्तान समर्थक नारों पर एफएसएल रिपोर्ट मिल गई है। इस पर राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने सफाई दी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि नहीं पता कि खरगे ने ऐसा किस आधार पर कहा, जब एफएसएल रिपोर्ट मिल जाएगी तब आपको बता देंगे।
विज्ञापन
मुझे नहीं पता...
परमेश्वर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने (खरगे) किस आधार पर यह कहा। मैं आपको अपने विभाग की एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद बताऊंगा।'
निजी संगठन की रिपोर्ट पर विचार नहीं कर सकते
वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि निजी संगठन की एफएसएल रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए गए हैं। इस पर गृह मंत्री ने कहा, 'निजी संगठन की रिपोर्टों पर विचार नहीं किया जा सकता। हम गृह विभाग की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर कार्रवाई करेंगे। छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, हम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करेंगे। वे बार-बार हमारी सरकार पर इस मुद्दे को छिपाने का आरोप लगा रहे हैं, वे हर दिन यह कह रहे हैं, हमें कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
मुझे नहीं पता, रिपोर्ट आने दो: उप मुख्यमंत्री
एफएसएल रिपोर्ट को लेकर भाजपा के दावे पर राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं इसकी जांच करूंगा और आपको बताऊंगा।'
विज्ञापन
देशविरोधी लोग पाकिस्तान जाएं: एमबी पाटिल
कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा, 'जांच होने दीजिए। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद अगर साबित हो जाएगा कि नारे लगाए गए थे तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों को भारत में रहने की जरूरत नहीं है, उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए।'
निजी लैब को काम देने वाले वे कौन होते हैं: खरगे
निजी संगठन वाली एसएफएल रिपोर्ट में किए दावे पर मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, 'आरएसएस समर्थित फाउंडेशन एक निजी कंपनी को यह नौकरी कैसे दे सकता है? उन्हें यह काम देने वाले वे कौन होते हैं? यह इतना गंभीर मुद्दा है? उन्हें इस बारे में थोड़ा और गंभीर होना चाहिए। ऐसा क्यों है कि संवाद फाउंडेशन को इसमें इतनी दिलचस्पी है और भाजपा उस संवाद फाउंडेशन की धुन पर क्यों नाच रही है? फाउंडेशन से उनका क्या संबंध है और उन्होंने निजी फॉरेंसिक लैब को क्या फुटेज दी है? यह रिपोर्ट अनिर्णायक है। यह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए है। हम कानून के मुताबिक फैसला लेंगे। जहां तक मुझे पता है, हम कई फुटेज की जांच कर रहे हैं।'
क्या है मामला
गौरतलब है, कर्नाटक की चार सीटों पर हुए हाल ही में राज्यसभा चुनाव के नतीजों में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई। कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते। हालांकि, अब जीत के जश्न को लेकर बवाल मच गया है। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया है।