{"_id":"5839d3b54f1c1b983513ccb2","slug":"pakistan-pleaded-with-us-to-stop-retaliation-minister-manohar-parrikar-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक फायरिंग रोकने के लिए गिड़गिड़ाने की हद तक आ गया- परिकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक फायरिंग रोकने के लिए गिड़गिड़ाने की हद तक आ गया- परिकर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Nov 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि बुधवार को एलओसी पर भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए गिड़गिड़ाने की हद तक आ गया था। दोनों देशों के मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच हॉटलाईन पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
गोवा के एक सम्मेलन में परिकर ने कहा कि बुधवार को हमारी तरफ से भीषम जवाबी कार्रवाई की गई। इसके बाद उधर से फोन आया कि यह कार्रवाई रोक दी जाए। गौरतलब है कि मंगलवार को मिछेल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एक भारतीय जवान को मार उसके शव के साथ अमानवीय बर्बरता की थी।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक परिकर ने कहा कि कि हमारी तरफ से पाकिस्तान को यह साफ कर दिया गया कि सीजफायर उल्लंघन उधर से हो रहा है। अगर सीमा पर शांति चाहिए तो पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना होगा। परिकरने ने कहा कि हमें कार्रवाई रोकने से कोई परहेज नहीं क्योंकि भारतीय सेना की सीजफायर उल्लंघन में कोई दिलचस्पी नहीं।
विज्ञापन
सीमा पर शांति रहेगी बशर्ते पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। भारत के कड़े रुख का नतीजा है कि पिछले दो दिनों से फायरिंग रुकी हुई है।
गौरतलब है कि मंगलवार को पाक सेना की बर्बरता के बाद भारतीय सेना ने भीषण जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 4.30 तक भारत की तरफ से जबरदस्त गोलाबारी हुई जिसमें पाक के तीन जवान मारे गए। साथ ही उसकी पोस्टों को काफी नुकसान हुआ।