फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Maritime Agency attacked Indian fisherman boat, India lodges protest

पाकिस्तान ने किया भारतीय मछुआरों की नाव पर हमला, भारत ने जताया कड़ा विरोध

Tue, 22 Jan 2019 11:27 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 22 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Maritime Agency attacked Indian fisherman boat, India lodges protest
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तानी समुद्री एजेंसी ने 17 जनवरी को भारतीय मछुआरों की नाव पर हमला कर उसे डुबा दिया था। नाव पर उस वक्त सात लोग थे। इस मामले में भारत की ओर से सख्त विरोध दर्ज कराया गया है। मंगलवार को यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षकों ने 'सुदामा पुरी' नामक नाव पर सवार छह मछुआरों को बचा लिया था। वहीं, एक मछुआरे का कोई पता नहीं चल सका था। सूत्रों ने बताया कि यह घटना गुजरात के मीठा पोर्ट से दक्षिण-पश्चिम की ओर करीब 64 नॉटिकल मील दूर हुई थी। 
विज्ञापन


19 जनवरी को भारत की ओर से जारी एक नोट वर्बल जारी किया गया था जिसमें पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा मछुआरों की नाव पर गोलीबारी कर उसे डुबाने को निंदनीय व अव्यावहारिक बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस जघन्य कृत्य की जांच पड़ताल के लिए कहा है साथ ही अपने बलों को यह निर्देश देने को कहा है कि इस तरह की हरकतों पर तत्काल लगाम लगाई जाए। बता दें कि यह घटना 17 जनवरी को सुबह सात बजे के आस-पास हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed