फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Justice Retd Arshad Hussain caretaker CM

Pakistan: सेवानिवृत्त जज अरशद हुसैन खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के अंतरिम CM, दिवंगत मुहम्मद आजम खान का स्थान लेंगे

Sun, 12 Nov 2023 04:53 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 12 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का अंतरिम मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान की संक्षिप्त बीमारी के बाद मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Justice Retd Arshad Hussain caretaker CM
पाकिस्तान - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री के निधन के बाद रिटायर्ड जस्टिस अरशद हुसैन को अंतरिम सीएम नियुक्त किया गया है। हुसैन इस साल की शुरुआत में अंतरिम प्रांतीय कैबिनेट में कानून मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए थे। उन्होंने ने गिलगित बाल्टिस्तान के सर्वोच्च अपीलीय न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान के निधन के बाद खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली ने बैठक बुलाई। इस बैठक में कार्यवाहक सीएम के पद के लिए रिटायर्ड जस्टिस अरशद हुसैन के नाम को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


हाजी गुलाम अली ने सदन के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री महमूद खान और भंग विधानसभा के विपक्ष के पूर्व नेता अकरम खान दुर्रानी को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार की तलाश करने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में जस्टिस हुसैन के नाम पर सहमति बनी, जिसे दुर्रानी ने प्रस्तावित किया। पूर्व सीएम महमूद खान ने भी इसका समर्थन किया। बाद में जस्टिस हुसैन का नाम केपी गवर्नर को भेजा गया, जिन्होंने अंतरिम सीएम के रूप में हुसैन के नाम पर मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अंतरिम मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान का निधन शनिवार को हुआ। एक स्थानीय अस्पताल में दिल की समस्या के कारण मृत्यु हो जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। नए अंतरिम सीएम की नियुक्ति का घटनाक्रम तब हुआ है जब पाकिस्तान का लक्ष्य अगले साल की शुरुआत में निष्पक्ष और पारदर्शी आम चुनाव कराना है।


गौरतलब है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने तत्कालीन संघीय सरकार पर जल्द आम चुनाव कराने का दबाव बनाने के लिए इस साल जनवरी में खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब की प्रांतीय विधानसभाओं को भंग कर दिया था। पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक, आम चुनाव 8 फरवरी 2024 को होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed