{"_id":"5a77eacf4f1c1bef7b8b5684","slug":"pakistan-has-used-missiles-in-attacking-are-our-missiles-just-for-exhibiting-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन के पिता बोले- पाक से बदला लें PM, शिवसेना का तंज- हमारी मिसाइलें प्रदर्शन के लिए हैं?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शहीद कैप्टन के पिता बोले- पाक से बदला लें PM, शिवसेना का तंज- हमारी मिसाइलें प्रदर्शन के लिए हैं?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
संजय राउत
पाक की ओर से जारी फायरिंग पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पाकिस्तान हमारे जवानों पर हमला करने के लिए मिसाइल का प्रयोग कर रही है । क्या हमारी मिसाइल केवल राजपथ पर प्रदर्शन के लिए हैं? क्या वो विदेशी प्रतिनिधियों को 26 जनवरी को दिखाने के लिए हैं?
विज्ञापन
राउत ने कहा कि ये युद्ध है और उनके हमले का जवाब हमें उसी तरह देना चाहिए। अगर जवाब नहीं देंगे तो पूरी दुनिया में हमारे देश को नामर्द कहा जाएगा।
Ceasefire violations ki baat chhor dijiye. Ye seedha yudh hai, ye hamla hai aur uska jawab ussi tareeke se dena chahiye aur agar aap uska jawab nahi denge toh iss desh ko namard kaha jayega poore vishwa mein: Sanjay Raut, Shiv Sena on ceasefire violations by Pakistan pic.twitter.com/FW3nRypMvw
— ANI (@ANI) February 5, 2018
विज्ञापन
वहीं गृह राज्य गृहमंत्री हंसराज अहीर ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान को माफ नहीं करेंगे। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से साबित होता हैं कि वह मूर्ख है और इसका भुगतान उसे करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। पाक की तरफ से की जा रही फायरिंग में सीमा के 5 किमी के दायरे में 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के कैप्टन कपिल कुंडू शहीद हुए थे। कैप्टन की शहादत पर उनके पिता ने कहा था कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान को जवाब पीएम मोदी दें।
