फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan army and air force are on high alert, deployed f16 fighter jets on line of control

भारत के आक्रामक रुख से सकते में पाकिस्तान, एलओसी पर एफ-16 को किया तैनात

Tue, 12 Mar 2019 11:07 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 12 Mar 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
pakistan army and air force are on high alert, deployed f16 fighter jets on line of control
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर बमबारी करके उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इसके दो हफ्ते बाद पाकिस्तान वायुसेना ऑपरेशनल अलर्ट पर है। पाकिस्तान ने अपने एफ-16 के पूरे स्कवाड्रन की तैनाती पूर्वी मौर्चे पर की है। वहीं अमेरिका की स्वतंत्र सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात की पुष्टि हो गई है कि वायुसेना ने आतंकी कैपों को हिट किया था। यह बात एक उच्च रक्षा सूत्र ने बताई है।

विज्ञापन




सूत्र ने बताया कि जहां पाकिस्तानी और भारतीय हवाई सीमाओं पर तनाव जारी है वहीं पाकिस्तानी सेना ने रावलपिंडी मुख्यालय पर 10 कॉर्प्स के साथ ही सियालकोट की स्पेशल फोर्सिज ब्रिगेड की तैनाती जम्मू कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कर रखी है। एक अधिकारी ने कहा, 'हमने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदे गए एफ-16 विमान को भारत-पाकिस्तान की सभी सीमाओं पर हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद से मजबूत कर दिया है क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक की तरह कोई कार्रवाई कर सकता है।'
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा पाकिस्तान ने 26 फरवरी को हुई एयर स्ट्राइक के बाद से गोलीबारी तेज कर दी है। डाटा के अनुसार एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी, नौशेरा, पूंछ, भिमबेर गली और कृष्णाघाटी सेक्टर पर लगातार मोर्टार दागे और 120 मिलीमीटर की आर्टिलरी गन से गोलबारी की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 26 फरवरी को 19 बार युद्ध विराम उल्लंघन हुआ। इसके अगले दिन 16 बार और 28 फरवरी को 26 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा के अनुसार पिछले दो महीनों में 467 बार युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ है। जिसमें से अकेले फरवरी में 251 बार हुआ है। साल 2017 में 971 बार युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ था वहीं 2018 में यह संख्या बढ़कर 2140 हो गई थी।


साउथ ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के महानिदेशक सैन्य संचालन (डीजीएमओ) ने 26 फरवरी को भारत की तरफ से मंगलवार को होने वाली नियमित वार्ता का जवाब नहीं दिया। भारतीय डीजीएमओ ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को फोन करने की असफल कोशिश की थी। इसी दिन पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसने उसपर 9 मिलाइलें दागी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed