फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak Army chief Qamar Bajwa authorised attack on BSF jawans

पाक आर्मी चीफ बाजवा के ऑर्डर पर जवानों के सिर काटे गए!

Wed, 03 May 2017 12:21 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 03 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Pak Army chief Qamar Bajwa authorised attack on BSF jawans
बाजवा

एलओसी पर भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता को अंजाम देने का ऑर्डर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कंवर जावेद बाजवा ने दिया था। सेना को मिल रही जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन को पाक सेना प्रमुख बाजवा की सीधी हामी थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-क्या नवाज शरीफ और सज्जन जिंदल की मुलाकात है पाक की बर्बरता का कारण?
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी एक्स कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा ने इस जवाबी कार्रवाई के बाद एलओसी पर तनाव बढ़ने के प्रति आगाह किया था। गौरतलब है कि पाक जनरल बाजवा शनिवार और रविवार को एलओसी पर ही थे। पाक अधिकृत कश्मीर के हाजी पीर सेक्टर में बाजवा की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। माना जा रहा है कि बाजवी की एलओसी पर मौजूदगी में ही सोमवार सुबह पुछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 17 अप्रैल को भारतीय गोलीबारी में 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने के बाद बाजवा ने जवाबी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी एक्स कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा ने इस जवाबी कार्रवाई के बाद एलओसी पर तनाव बढ़ने के प्रति आगाह किया था।

ये भी पढ़ें-नीचता पर उतारू पाक- रात में लूटीं भारतीय चौकी से राइफलें, पलटवार की तैयारी में भारत
रजा पाकिस्तानी सेना के कश्मीर मामलों के प्रमुख हैं। मुरी स्थित पाकिस्तानी 12 इनफैंट्री डिविजन के प्रमुख मेजर जनरल अजहर अब्बास भी जवाबी कार्रवाई को लेकर आशंकित थे। एलओसी के निकट स्थित इस डिविजन को ही गोलीबारी का शिकार होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed