{"_id":"5a1923594f1c1b6a678bdd6e","slug":"padmavati-row-vice-president-venkaiah-naidu-says-violent-threats-not-acceptable-in-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती विवाद पर बोले उप राष्ट्रपति- लोकतंत्र में हिंसक धमकियां बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पद्मावती विवाद पर बोले उप राष्ट्रपति- लोकतंत्र में हिंसक धमकियां बर्दाश्त नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावती फिल्म को लेकर हो रहे विवाद और कलाकारों को दी जा रही धमकियों पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि लोकतंत्र में इन सब चीजों की जगह नहीं है। नायडू ने किसी फिल्म या संगठन का नाम लिए बिना कहा कि यह नई समस्या है कि कुछ फिल्मों को लेकर लोगों को लगने लगा है कि उनकी भावनाओं, धर्म या जाति का अपमान किया जा रहा है जिसका वह विरोध करना शुरू कर देते हैं और इतना आगे चले जाते हैं कि किसी को मारने-पीटने के लिए इनाम की घोषणा करने लते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पद्मावती कनेक्शन की दो तस्वीरें, चित्तौड़गढ़ किले पर लटके पुतले, तो नाहरगढ़ किले पर लटका शव
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे लोगों के पास इतने रुपये होते हैं या फिर नहीं इस बात पर उनको शक होता है, मतलब एक करोड़ रुपए होना क्या इतना आसान है? यह सब लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है, आप लोगों के पास लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है, संबंधित अधिकारियों के पास जाया जा सकता है, लेकिन आप लोग हिंसा नहीं कर सकते, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। लोगों को कानून से बाहर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
नायडू ने यह भी कहा कि वह किसी एक फिल्म के लिए ऐसा नहीं कह रहे हैं, फिर उन्होंने किस्सा कुर्सी का, हरम हवा और आंधी फिल्म का नाम भी लिया जिनको रिलीज नहीं होने दिया गया।