{"_id":"5a19ed114f1c1b3c3d8b9ce5","slug":"padmavati-row-bjp-leader-surajpal-ammu-threatens-cm-mamata-banerjee-with-surpanakha-s-fate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती बवालः अब भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को दी नाक काटने की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पद्मावती बवालः अब भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को दी नाक काटने की धमकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 03:52 AM IST
विज्ञापन
पद्मावती का समर्थन करने को लेकर भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू ने अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी दी है।
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा नेता अम्मू ने शनिवार को कहा, राक्षसी प्रवृत्ति की जो महिलाएं होती हैं, जैसे शूर्पणखा थी। उसका इलाज लक्ष्मण ने नाक काटकर किया था। ममता बनर्जी इस बात को न भूलें।
विज्ञापन
मालूम हो कि अम्मू पहले भी फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का के सिर काटने पर 10 करोड़ के इनाम का एलान कर चुके हैं। ममता ने हाल में कहा था कि पश्चिम बंगाल पद्मावती और उसके कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
अम्मू के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, जब कोई राजनीतिक तौर पर नहीं लड़ पाता है तो ऐसे कायराना बयान सामने आते हैं। इन्हें अनसुना कर देना चाहिए।