फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   padmaavat release issue: one more new petition field against film in supreme court

पद्मावत के खिलाफ SC में एक और नई याचिका, सोमवार को सुनवाई

Wed, 24 Jan 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
padmaavat release issue: one more new petition field against film in supreme court

फिल्म पद्मावत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक और नई याचिका लगाई गई है। वकील मनोहर लाल शर्मा ने याचिका में फिल्म से विवादित सीन्स हटाने की मांग की है, साथ ही कोर्ट से जल्द सुनवाई का अनुरोध भी किया। हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई सोमवार को तय की है।

विज्ञापन


इससे पहले भी कोर्ट ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार की याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि राज्यों में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली मांगों को खारिज करते हुए आदेश दिए कि इसे बिना किसी रोक के पूरे देश में रिलीज किया जाए।
विज्ञापन


 
कोर्ट ने सरकारों को फटकार लगाई और कहा कि आप कुछ हिंसक संगठनों की धमकियों का हवाला दे रहे हैं हम ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई क्यों करें? 

इससे पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म ‘पद्मावत’ को पूरे देश में रिलीज करने के आदेश में संशोधन की गुहार लगाई थी। करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed