महाराष्ट्र के मुद्दे पर चिदंबरम का केंद्र पर निशाना, बोले-राष्ट्रपति कार्यालय का अतिक्रमण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने महाराष्ट्र में रातोंरात देवेंद्र फडणवीस द्वारा शपथ लेने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आईएनएक्स मामले में अदालत में बुधवार को हुई सुनवाई के बाद जेल वापस जाते हुए उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी।
चिदंबरम ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने के लिए सुबह चार बजे राष्ट्रपति को जगाकर राष्ट्रपति कार्यालय का अतिक्रमण किया गया। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में आधी रात के सियासी ड्रामे के लिए राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सभी जिम्मेदार हैं। यह बहुत ही निराशाजनक बात है कि इसमें राष्ट्रपति भी साथ थे। आदेश हासिल करने के लिए उन्हें सुबह चार बजे उठाना बहुत ही ज्यादा दुख की बात है।
P Chidambaram while being taken to jail after hearing: Governor, Prime Minister & President were all responsible for that midnight affair (Fadnavis & Ajit Pawar oath). It is sad that the President is involved, deeply sad that he is woken up at 4 am in the morning. #Maharashtra pic.twitter.com/2THOdgMZ3C
— ANI (@ANI) November 27, 2019
इस पूरे मामले पर चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'संविधान दिवस 2019 की यादों में क्या रहेगा? 23 से 26 नवंबर के बीच महाराष्ट्र में संविधान का सबसे बड़ा उल्लंघन हुआ।'
एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, 'राष्ट्रपति शासन को हटाने के लिए सुबह 4.00 बजे राष्ट्रपति को जगाना, राष्ट्रपति भवन के कार्यालय पर हमला है। क्या वो लोग सुबह 9 बजे तक इंतजार नहीं कर सकते थे?'
राष्ट्रपति शासन को हटाने के लिए सुबह 4.00 बजे राष्ट्रपति को जगाना, राष्ट्रपति भवन के कार्यालय पर हमला है। क्या वो लोग सुबह 9 बजे तक इंतजार नहीं कर सकते थे?
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 27, 2019
पी चिदंबरम ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिव सेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन को बधाई भी दी। साथ ही उन्हें दलगत राजनीति से उठकर मिलकर काम करने की सलाह दी।
शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार को हार्दिक बधाई। कृपया पार्टी के निजी हितों को दूर रखकर किसान कल्याण, निवेश, रोजगार, सामाजिक न्याय और महिला एंव बाल कल्याण के सामान्य हितों को लागू करने के लिए मिलकर काम करें।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 27, 2019
चिदंबरम ने झारखंड के आगामी चुनावों को लेकर भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को जब मतदान होगा, तब झारखंड के लोगों को पूरे देश का गुस्सा दिखाना चाहिए।
When they vote beginning November 30, the people of Jharkhand should express the anger of the whole country.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 27, 2019